फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया: कल है प्रवेश परीक्षा, जानिए दिशा-निर्देश

Fri, 07 May 2021 10:47 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया 8 मई को कंपनी सेक्रेटरीज एग्जक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
1 of 3
आईसीएसआई - फोटो : Social media
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) कल यानी कि 8 मई को कंपनी सेक्रेटरीज एग्जक्यूटिव एंट्रेस टेस्ट (CSEET) का आयोजन करेगा। यह प्रवेश परीक्षा रिमोट प्रोटोकॉल मोड के तहत होगी। कोरोना वायरस की वजह से सीएसईईटी परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में रिमोट-प्रोटोकॉल के तहत हो रहा है। अभ्यर्थी इस परीक्षा को घर से ही लैपटॉप और डेस्कटॉप के जरिए दे सकते हैं। उन्हें इसके लिए वेबकैम ऑन रखना होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी हो चुका है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी किया गया था। अगर अभी तक अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन होकर अपनी जानकारी भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-एआईसीटीई का एलान: इस दिन से शुरू हो जाएंगे इंजीनियरिंग और सभी तकनीकी संस्थान


 
विज्ञापन

2 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
सीएसईईटी ( CSEET) मई 2021 परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा को चार भागों में बांटा गया है। पहला सेक्शन बिजनेस कम्युनिकेशन का होगा और दूसरा लीगल एप्टीट्यूड एवं लॉजिकल रिजनिंग,  तीसरा इकॉनोमिक एवं बिजनेस इनवायरमेंट तथा चौथा करेंट अफेयर का होगा। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को टाइमिंग, यूजर आईडी और पासवर्ड ई-मेल या एसएमएस द्वारा सूचित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले प्रवेश करना होगा। उम्मीदवारों को ईमेल आईडी पर या एसएमएस के माध्यम से भेजे गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद वह अपना पेपर दे सकेंगे। प्रवेश पत्र पर परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देश लिखे हुए हैं, जिन्हें ध्यान से पढ़ना होगा।  अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप में परीक्षा ब्राउजर (एसईबी) डाउनलोड करना होगा, जिससे वे सीएसईईटी एंट्रेंस में उपस्थित होंगे।

इसे भी पढ़ें-मेडिकल एजुकेशन : बिना नीट परीक्षा दिए भी चिकित्सा क्षेत्र में ऐसे बना सकते हैं करिअर, विस्तार से समझें


 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
अभ्यर्थियों को तार्किक भाग को हल करने के लिए कैलकुलेटर, पेन, पेपर की अनुमति नहीं है। इसके अवावा ईरफोन, हेडफोनन की अनुमति भी नहीं है। लॉग इन के बाद मोबाइल का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है और उम्मीदवार किसी भी प्रश्न के लिए वहां उपलब्ध चैट बॉक्स का उपयोग कर सकते हैं। वेब कैमरा और माइक्रोफोन अनिवार्य हैं। हॉटस्पॉट के लिए मोबाइल का उपयोग करने की अनुमति है। हालांकि, परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन को छूने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें