ITI: तकनीकी शिक्षा के बाद इन दोनों रोजगार की भरमार है। आईटीआई को इसके लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। आप 8वीं के बाद किसी भी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश ले सकते हैं। कुछ खास ट्रेड इन दिनों युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 8
आईटीआई पाठ्यक्रम बन रहे युवाओं की पहचान
- फोटो : अमर उजाला
ITI: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान. यह एक कोर्स है, जिसे करने के बाद आप सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी पा सकते हैं। आईटीआई में 6 महीने से लेकर 2 साल तक की डिप्लोमा कोर्स होते हैं। एडमिशन के लिए, योग्यता परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। आईटीआई करने के बाद, आपको कई तरह की नौकरियों के लिए मौका मिल सकता है, जैसे कि भारतीय रेलवे, भारतीय सेना, पीडब्ल्यूडी सिचाई विभाग, और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट। इसमें प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। हर राज्य में ढेरों आईटीआई संस्थान मौजूद हैं।
विज्ञापन
2 of 8
आईटीआई के पसंदीदा पाठ्यक्रम
- फोटो : Freepik
इंटीरियर डिजाइनर
इंटीरियर डिज़ाइनर के तौर पर, आपको लेआउट, फर्नीचर, रंग योजनाओं, बनावट, और अन्य तत्वों को डिजाइन करना होता है। आप ग्राहक की जरूरतों और नजरिए से मेल खाने वाली जगह बनाते हैं। यह कोर्स इन दिनों युवाओं को काफी भा रहा है। यह एक गैर-तकनीकी पाठ्यक्रम है।स
विज्ञापन
3 of 8
आईटीआई के पसंदीदा पाठ्यक्रम
- फोटो : Freepik
मैकेनिक एग्रीकल्चर मशीनरी
कृषि उपकरण मैकेनिक, कृषि उपकरणों की मरम्मत, रखरखाव, और सर्विसिंग से जुड़े काम करते हैं। कृषि मशीनरी, जैसे कि ट्रैक्टर, कंबाइन, स्प्रेयर, हार्वेस्टर, वगैरह को कुशलतापूर्वक और प्रभावी तरीके से चलाने के लिए कृषि उपकरण मैकेनिक ज़िम्मेदार होते हैं। ये दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स है।
4 of 8
आईटीआई के पसंदीदा पाठ्यक्रम
- फोटो : Freepik
डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर कोर्स
यह एक साल का कोर्स है और इसे सीटीएस के तहत पढ़ाया जाता है। यह कोर्स एनएसटीआई और आईटीआई के नेटवर्क के जरिए देश भर में पढ़ाया जाता है। डीटीपी कोर्स में, ग्राफ़िक्स जैसे कि विज़िटिंग कार्ड, पत्रिकाएं, लोगो, कार्टून, और समाचार पत्र वगैरह को डिज़ाइन करने का तरीका सिखाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
आईटीआई के पसंदीदा पाठ्यक्रम
- फोटो : Freepik
मार्केटिंग एग्ज़ीक्यूटिव
मार्केटिंग एग्ज़ीक्यूटिव में डिप्लोमा कोर्स करने के लिए, 10वीं पास होना चाहिए। एक वर्षीय इस पाठ्यक्रम में कुल 18 क्रेडिट होते हैं। कंपनी के उत्पादों और सेवाओं को लक्षित दर्शकों तक पहुंचाना, टेलीविज़न स्पॉट या पत्रिका में विज्ञापन करना, डिजिटल मार्केटिंग के ज़रिए विपणन करना, विज्ञापन और संचार अभियान का आयोजन करना, प्रदर्शनियां और प्रचार कार्यक्रमों का आयोजन करना, बाज़ार अनुसंधान और विश्लेषण करना आदि करना होता है।
विज्ञापन
6 of 8
आईटीआई के पसंदीदा पाठ्यक्रम
- फोटो : Freepik
रेडियोलॉजी टेक्नीशियन
यह कोर्स दो साल का डिप्लोमा कोर्स होता है। इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज में भी ट्रेनिंग कराई जाती है। इस कोर्स में एंजियोग्राफ़ी, फ़्लोरोस्कोपी, एमआरआई, एक्स-रे, पीईटी, और सीटी स्कैन जैसी तकनीकों के बारे में पढ़ाया जाता है। रेडियोलॉजी टेक्नीशियन को रेडियोलॉजिक टेक्नोलॉजिस्ट भी कहा जाता है।
विज्ञापन
7 of 8
आईटीआई के पसंदीदा पाठ्यक्रम
- फोटो : Freepik
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
आईटीआई इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक कोर्स की अवधि दो साल की होती है, जिसमें 4 सेमेस्टर होते हैं। इस कोर्स के दौरान छात्रों को कई विषयों से परिचित कराया जाता है। इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत, मैकेनिकल इंस्ट्रूमेंट्स, इंडिकेटर इत्यादि जैसे विषय। इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक एक इंस्टालेशन, समस्या निवारण और इंस्ट्रूमेंटेशन की मरम्मत करने वाला व्यावसायिक ट्रेड है।
आईटीआई में कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटेनेंस कोर्स, एनसीवीटी द्वारा संचालित किया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद, आप कंप्यूटर हार्डवेयर तकनीशियन, हार्डवेयर इंजीनियर, डेस्कटॉप/लैपटॉप सपोर्ट तकनीशियन, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, नेटवर्क सपोर्ट तकनीशियन जैसे पदों पर काम कर सकते हैं