पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
- फोटो : PTI
कैसा रहा राजनीतिक कैरियर?
उनका राजनीतिक जीवन 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शुरू हुआ। जल्द ही वे वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार और सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर पहुंच गए। कई मायनों में, 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री के रूप में सिंह की वित्त नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया। जब अर्थव्यवस्था विनाशकारी स्थिति में थी, तब सिंह ने अर्थव्यवस्था को उदार बनाने, रुपये को सस्ता करने, कर बोझ को कम करने और भारत में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कठोर सुधार प्रस्तुत किए