फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तरीकों से आवेदन कर आप भी उठा सकते हैं मोदी की इस योजना का लाभ, दिया है सीधा लिंक

Tue, 11 Jun 2019 01:04 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना जिसे जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है, का आरंभ 25 सितंबर, 2018 को ही हो गया था। इस योजना के तहत, प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये का बीमा कवर दिया जाएगा, चाहे वो परिवार कितना भी बड़ा हो, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आइये इस योजना के बारे में जानते हैं सब कुछ अगली स्लाइड में...
विज्ञापन

2 of 6

क्या है आयुष्मान योजना

आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों के रूप में 10.74 करोड़ परिवार हैं। इस योजना के तहत लेनदेन पूरी तरह कैशलेस होता है। आपको बता दें, इस योजना को देश में चिकित्सा उपचार की बढ़ती लागत की पृष्ठभूमि के खिलाफ लॉन्च किया गया था, क्योंकि पिछले दशक में रोगियों के अस्पताल में होने वाले व्यय में 300 फीसदी की वृद्धि हुई थी। आगे देखें, इसका लाभ लेने के लिए आप कैसे कर सकते हैं आवेदन..
विज्ञापन

3 of 6

इसलिए शुरू हुई ये योजना

ग्रामीण परिवारों में से 60 फीसदी मुख्य रूप से अपनी घरेलू आय या उपचार के लिए अपने बचत पर निर्भर रहते हैं, जबकि 25 फीसदी परिवार उधार लेकर अपनों का इलाज कराते हैं। 2015 के राष्ट्रीय सैंपल सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के मुताबिक, स्वास्थ्य पर होने वाले अत्यधिक खर्च के कारण करीब 6 मिलियन परिवार गरीबी के शिकार हो गए। आवेदन करने के चरण अगली स्लाइड में...

4 of 6

लाभ उठाने के लिए इन चरणों का करें पालन

अगर आप जानना चाहते हैं कि इस योजना का फायदा आपको मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको नीचे दिए चरणों का पालन करना होगा-
  1. सबसे पहले आपको सरकार की वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
  2. लॉग इन करते ही आपको होम पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा।
  3. उसके ठीक नीचे आपको कैप्चा दिखाई देगा, जिसमें दिए गए नंबरों को आपको खाली बॉक्स में भरना होगा।
  4. उसके बाद 'जेनरेट ओटीपी' ऑप्शन पर क्लिक करिए।
  5. क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर जाएगा, जिससे वेबसाइट पर जाकर वेरिफाई कर लें। 
  6. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, जिसमें आपको अपने राज्य के नाम का चयन करना होगा।
  7. इसके बाद आप अपना मोबाइल नंबर या कोई दूसरी उपलब्ध जानकारी डालकर अपने नाम को सर्च कर सकते हैं।  
  8. वेबसाइट पर एक बार आपका नाम रजिस्टर हो जाए, उसके बाद आप अपने राशन कार्ड या मोबाइल नंबर की मदद से ये पता कर सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिल रहा है नहीं मिल रहा है।

     
विज्ञापन

आपका नाम न दिखे तो क्या करें...

5 of 6
अगर आपका नाम वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है तो ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। इसके लिए भी कुछ चरण हैं जिससे आप जांच कर सकते हैं-
  1. इसके लिए आपको डाटाबेस में अपना नाम, पिता का नाम, लिंग और राज्य का नाम अंकित करना होगा।
  2. इसके बाद सर्च करने पर आपका नाम आ जाएगा, फिर आप 'गेट एसएमएस' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद आपके पास एक मैसेज जाएगा, जिसमें आपको एक नंबर मिलेगा।
  4. उस नंबर को आप संभाल कर रख लें, क्योंकि यह भविष्य में बहुत काम आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

मुख्य जानकारी

अगर ये सब करने के बाद भी आपका नाम सर्च करने पर नहीं आ रहा है तो आप 'आयुष्मान मित्र' से संपर्क करें और इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराएं। इसके बाद आप चेक कर सकते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें