फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team bonding: कामकाजी माहौल को हल्का-फुल्का और मजेदार बनाएं, ताकि टीम का जुड़ाव बढ़े और तनाव कम हो

Wed, 03 Sep 2025 05:06 PM IST
शाहीन परवीन एडम क्रिस्टिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Employee Engagement: कार्यस्थल का माहौल हल्का-फुल्का और सकारात्मक रखने से टीम में आपसी जुड़ाव मजबूत होता है और कर्मचारियों पर काम का तनाव हावी नहीं होता। इससे न सिर्फ काम का माहौल बेहतर बनता है, बल्कि उत्पादकता और मनोबल भी बढ़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Workplace Atmosphere: आजकल काम का दबाव अधिक होने से अधिकत्तर पेशेवरों या लीडर्स का व्यवहार काफी गंभीर हो जाता है और वे टीम के बाकी सदस्यों से कटे-कटे से रहते हैं। वे अक्सर सोचते हैं कि क्या कार्यस्थल पर मजाकिया अंदाज सही है? तो इसका जवाब है हां, लेकिन सही तरीके से। यह एक ऐसा गुण है, जो महज हंसी-मजाक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है। 

शोध बताते हैं कि सही समय पर ऐसा करना न सिर्फ टीम को एकजुट करता है, बल्कि तनाव कम करके विश्वास भी मजबूत कर सकता है। हालांकि, एक गलत मजाक आपकी छवि खराब भी कर सकता है, तो सवाल यह है कि कार्यस्थल पर ऐसे व्यवहार की सीमाएं क्या हों? इसी के बारे में यहां चर्चा की जा रही है। इनकी मदद से आप काम के दौरान खुद को और टीम के बाकी सदस्यों को ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

क्यों है जरूरी?

हंसी सिर्फ माहौल हल्का नहीं करती, बल्कि ऐसा करते वक्त एंडोर्फिन नामक हार्मोन भी स्रावित होता है, जो तनाव को कम करता है और फोकस बढ़ाता है। सेल्फ-डिप्रिसेटिंग ह्यूमर (यानी खुद से जुड़ा हल्का मजाक) आपको और अधिक मानवीय तथा मिलनसार दिखाता है। उदाहरण के लिए, आप किसी प्रेजेंटेशन की शुरुआत अपनी किसी असफलता की मजेदार कहानी से कर सकते हैं। इससे लोग आपको ज्यादा प्रामाणिक मानेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जुड़ाव की भावना को जाहिर करें

हंसी रिश्तों में सहजता लाकर आत्मविश्वास व भरोसे को बढ़ाती है। इसे एक मजबूत नेतृत्व गुण माना जाता है। अक्सर लीडर्स सोचते हैं कि नेतृत्व में गंभीर रहना चाहिए, लेकिन सहकर्मियों से जुड़ने के लिए मजाकिया लहजा भी जरूरी है। हालांकि, यह ध्यान रखना चाहिए कि आपको जबर्दस्ती मजाकिया नहीं बनना है, बल्कि अपने भीतर छिपी जुड़ाव की भावना को लोगों के सामने लाना है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

हास्य की कई जुबानें

हंसी के भी कई प्रकार होते हैं। सबसे पहले, जब कोई अप्रत्याशित बात सामने आकर सबको चौंका दे, तो माहौल खुशगवार हो जाता है। दूसरा तरीका है व्यंग्य, जिसमें आपको ध्यान रखना चाहिए कि मजाक किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए। तीसरा है, शब्दों का खेल, जिसमें कहानियों के जरिये आप दूसरों के साथ गहरा रिश्ता बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आइसब्रेकर गतिविधियां

आप ऑफिस मीटिंग्स में माहौल को सहज करने के लिए इसकी शुरुआत किसी छोटे चुटकुले से कर सकते हैं या फिर टीम को 'आइसब्रेकर' जैसी गतिविधियों में शामिल करें। इसके तहत आप उनसे 'दो सही, एक झूठ' या 'उनसे जुड़ा सबसे मजेदार किस्सा सुनाने' के लिए कह सकते हैं। इससे टीम के सदस्य खुलकर बात करने में सहज महसूस करते हैं और मीटिंग का परिणाम भी सकारात्मक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें