UP JEE Polytechnic JEECUP 2022: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी जेईई पॉलिटेक्निक (UP JEE Polytechnic) ऑनलाइन फॉर्म 2022 भरने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब यूपी पॉलिटेक्निक दाखिला परीक्षा के फॉर्म पांच मई तक भर सकते हैं। यूपी जेईईसीयूपी 2022 की आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, आवेदन पत्र भरना, अपलोड करना, दस्तावेज और शुल्क का भुगतान शामिल है। इससे पहले यूपी पॉलिटेक्निक फॉर्म 2022 भरने की परीक्षा तिथि 30 अप्रैल तक थी।