फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET 2022: सीयूईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, यहां जानें कब होगी परीक्षा और क्या होगा इसका पैटर्न?

Sat, 30 Apr 2022 12:03 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET 2022: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी का आयोजन पूर्व में लागू सीयूसीईटी के स्थान पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों को स्नातक स्नातकोत्तर आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
CUET 2022: सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। जो भी उम्मीदवार अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह जल्द से जल्द एनटीए की आधिकारिक वेबसइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 को समाप्त हो जाएगी। हम इस खबर में आपको बताएंगे कि इस परीक्षा का आयोजन कब तक होगा और क्या रहेगा इस परीक्षा का पैटर्न?
विज्ञापन

2 of 6
सीयूईटी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CUET 2022: सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए एक प्लेटफॉर्म
सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी का आयोजन पूर्व में लागू सीयूसीईटी के स्थान पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों को स्नातक स्नातकोत्तर आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा।  CUCET की मुख्य समस्या यह थी कि इसमें देश के प्रमुख विश्वविद्यालय जैसे जामिया, जेएनयू और डीयू समेत कई अन्य शामिल नहीं थे। लेकिन सीयूईटी में अब सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में जारी पाठ्यक्रमों के लिए एक ही परीक्षा होगी। इससे छात्रों को अब एक प्लेटफॉर्म की सुविधा मिल गई है। इस परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र हिस्सा लेने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
CUET 2022 - फोटो : Social Media
CUET 2022: कब होगी परीक्षा?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी एनटीए की ओर से अब तक CUET 2022 परीक्षा की तारीखों का एलान तो नहीं किया गया है। हालांकि, यह बात तय मानी जा रही है कि परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित होगी। ऐसा इसलिए ताकि छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई हो। एनटीए की ओर से जल्द ही CUET 2022 की तारीख का एलान भी कर दिया जाएगा। छात्र किसी भी नई जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

4 of 6
CUET 2022 - फोटो : Social Media
CUET 2022: क्या होगा परीक्षा पैटर्न?
  • सेक्शन IA- 13 भाषा
  • सेक्शन IB- 20 भाषा
  • सेक्शन II- 27 डोमेन स्पेसिफिक विषय
  • सेक्शन III- सामान्य परीक्षा
विज्ञापन

5 of 6
CUET 2022 - फोटो : Social Media
CUET 2022: छात्रों को 13 भाषाओं में से किसी एक में (हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, उड़िया और अंग्रेजी) परीक्षा अनिवार्य रूप से देनी होगी। सीयूईटी (UG) परीक्षा में सभी प्रश्न 12वीं के सिलेबस से ही आएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
CUET 2022 - फोटो : Amar Ujala
CUET 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले CUET की आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CUET 2022 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें