फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced: एक अप्रैल से ज्यादा पुराना न हो ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, नहीं तो देना होगा डिक्लेरेशन

Mon, 01 May 2023 08:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced: एक अप्रैल से ज्यादा पुराना न हो ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट, नहीं तो देना होगा डिक्लेरेशन
विज्ञापन
1 of 4
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
JEE Advanced 2023: इंजीनियरिंग डिग्री कार्यक्रमों में दाखिलों के लिए देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के परिणाम में शीर्ष दो लाख 50 हजार रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के पात्र हैं। बशर्ते इन छात्रों को अपनी पात्रता आवेदन फॉर्म के माध्यम से भी सुनिश्चित करनी होगी। क्योंकि आईआईटी में दाखिलों के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा देना जरूरी है और परीक्षा देने के लिए सही से आवेदन किया जाना उतना ही अधिक जरूरी है।   
विज्ञापन

2 of 4
आईआईटी गुवाहटी - फोटो : social media

JEE Advanced 2023: आवेदन प्रक्रिया के तीन चरण

जेईई मेन एक्सपर्ट और करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान आठ परीक्षा केंद्र चुनने का अवसर दिया गया है। जेईई एडवांस्ड की संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी।
  1. पहले चरण में आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को अपनी आवश्यक जानकारी एवं परीक्षा केंद्र भरना होगा।
  2. दूसरे चरण में कक्षा 10वीं व 12वीं की अंकतालिका सर्टिफिकेट एवं कैटेगिरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होते हैं। 
  3. तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

 

विज्ञापन

3 of 4
IIT Delhi - फोटो : सोशल मीडिया

JEE Advanced 2023: जोसा काउंसलिंग तक का समय मिलेगा

आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को ओबीसी एवं ईडब्लयूएस का प्रमाण पत्र एक अप्रैल, 2023 के बाद का देना होगा। ऐसे विद्यार्थी जिनके पास ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र दिए गए समय का उपलब्ध नहीं है तो वे डिक्लेरेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डिक्लेरेशन का प्रारूम जेईई एडवांस्ड के इंफोर्मेशन बुलेटिन से डाउनलोड किया जा सकता है। डिक्लेरेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज अपलोड करने के लिए जोसा काउंसलिंग तक का समय मिल जाएगा। 

 

विज्ञापन

4 of 4
IIT Bhubaneswar - फोटो : IIT Bhubaneswar

JEE Advanced 2023: प्रवेश पत्र 29 मई को जारी

विद्यार्थियों को इस फार्मेट को डाउनलोड कर समस्त जानकारी भरकर फोटो लगाकर स्वयं एवं माता-पिता के हस्ताक्षर करके अपलोड करना होगा। नियत समय तक कैटेगिरी सर्टिफिकेट नहीं देने पर विद्यार्थी को उस कैटेगिरी में शामिल नहीं माना जाएगा और उसकी रैंक सामान्य श्रेणी की कॉमन रैंक लिस्ट में शामिल की जाएगी। जेईई एडवांस्ड के प्रवेश पत्र 29 मई को जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही जेईई एडवांस्ड का परिणाम चार जून सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें