LPG Gas
- फोटो : Adobe Stock
LPG Full Form: एलपीजी की फुल फॉर्म
LPG का मतलब लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (Liquefied Petroleum Gas)होता है, जो कि हल्के हाइड्रोकार्बन (जैसे प्रोपेन और ब्यूटेन समेत अन्य हाइड्रोकार्बन) से तैयार होती है। आमतौर में इसका उपयोग घरेलू कार्यों में जैसे- खाना पकाने, गर्म पानी और हीटिंग के लिए किया जाता है। एलपीजी का उत्पादन तेल रिफाइनिंग प्रक्रिया या प्राकृतिक गैस के दौरान होता है। किसी भी प्रकार के रिसाव की स्थिति में गैस का पता लगाने के लिए गैस सिलिंडर में एक विशेष तत्व मिलाया जाता है, जो गैस के रिसाव से उत्पन्न होने वाली दुर्गंध को महसूस करने में मदद करता है।