फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Exams May 2022: आईसीएआई सीए परीक्षा मई 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, जल्द करें आवेदन

Sun, 13 Mar 2022 05:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA Exam May 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से फरवरी में सीए परीक्षा मई 2022 को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के तहत रविवार, 13 मार्च, 2022 को पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
1 of 5
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ICAI CA Exam May 2022: आईसीएआई सीए परीक्षा मई 2022 में उपस्थित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द समाप्त होने जा रही है। मई 2022 की सीए परीक्षाओं (CA Exams May 2022) में भाग लेने के इच्छुक जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदइन नहीं किया है, जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें, अन्यथा वे परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से फरवरी में सीए परीक्षा मई 2022 को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के तहत रविवार, 13 मार्च, 2022 को पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
CA Students - फोटो : facebook

विलंब शुल्क के साथ 20 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

अधिसूचना के अनुसार, आईसीएआई (ICAI) सीए मई परीक्षा 2022 फाइनल, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस अवसर को चूक जाते हैं, तो उन्हें दूसरा मौका भी मिलेगा। सीए परीक्षा के कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 20 मार्च, 2022 तक भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान, सीए उम्मीदवारों को घोषणा पत्र भरना भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Students in Exam - फोटो : पीटीआई

ICAI CA Exam May 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • सीए फाउंडेशन परीक्षा : 23, 25, 27, 29 मई, 2022
  • सीए इंटरमीडिएट परीक्षा : 15, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 30 मई, 2022
  • सीए फाइनल कोर्स परीक्षा : 14, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 मई, 2022
 

4 of 5
CA Exam - फोटो : अमर उजाला

आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना देखें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन परीक्षा तिथियों को नोट कर लें और उसी के अनुसार तैयारी करें। सीए परीक्षा मई 2022 की आधिकारिक अधिसूचना भी icai.org पर देखी जा सकती है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2022 के लिए विभिन्न केंद्रों और पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा शुल्क अलग-अलग है। किसी भी परिवर्तन के मामले में, इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना देखें और फिर ऑनलाइन आवेदन करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ICAI CA - फोटो : ICAI

ICAI CA परीक्षा मई 2022 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर, परीक्षा टैब पर क्लिक करें और सीए मई परीक्षा अधिसूचना का चयन करें।
  3. अब, या तो लॉगिन पर क्लिक करें या ऑनलाइन आवेदन करने के लिए रजिस्टर पर क्लिक करें।
  4. पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें और दस्तावेज भी अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  6. आपका आईसीएआई सीए परीक्षा मई 2022 का पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें