ICAI CA Exam May 2022: आईसीएआई सीए परीक्षा मई 2022 में उपस्थित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द समाप्त होने जा रही है। मई 2022 की सीए परीक्षाओं (CA Exams May 2022) में भाग लेने के इच्छुक जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदइन नहीं किया है, जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें, अन्यथा वे परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से फरवरी में सीए परीक्षा मई 2022 को लेकर अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के तहत रविवार, 13 मार्च, 2022 को पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icai.org पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।