फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk Vacancy: 17 सरकारी बैंकों में होने वाली हैं भर्तियां, करें आवेदन

Thu, 12 Sep 2019 05:16 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
IBPS Clerk Recruitment 2019: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के पदों पर होने वाली भर्तियों के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। IBPS की इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 17 सरकारी बैंक हिस्सा ले रहे हैं। अगर आप बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 7
jobs

ये बैंक हो रहे हैं भर्ति प्रक्रिया में शामिल

  1. इलाहाबाद बैंक
  2. आंध्रा बैंक
  3. बैंक ऑफ बड़ौदा
  4. बैंक ऑफ इंडिया
  5. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  6. केनरा बैंक
  7. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  8. कॉर्पोरेशन बैंक
  9. इंडियन बैंक
  10. इंडियन ओवरसीज बैंक
  11. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
  12. पंजाब नेशनल बैंक
  13. पंजाब एंड सिंध बैंक
  14. सिंडिकेट बैंक
  15. यूको बैंक
  16. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  17. यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन

3 of 7
jobs

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए पहले प्रीलिम्स परीक्षा ली जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।

4 of 7

आवेदन प्रक्रिया

  • आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
  • इसके लिए आईबीपीएस ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

5 of 7

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें (संभावित)

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख - 17 सितंबर 2019
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खत्म होने की तारीख - 9 अक्टूबर 2019
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग - 25 नवंबर से 30 नवंबर 2019 तक
  • ऑनलाइन परीक्षा (प्री) - 7, 8, 14 और 21 दिसंबर 2019
  • रिजल्ट की घोषणा - दिसंबर 2019 या जनवरी 2020
  • मुख्य परीक्षा - 19 जनवरी 2020
विज्ञापन

6 of 7

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का स्नातक होना जरूरी है। आप किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक हैं, तो इसमें शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें : पुलिस विभाग में 3450 पदों पर बंपर भर्तियां, 10वीं और 12वीं पास करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7

आयु सीमा

आईबीपीएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बैंकों में क्लर्क के पदों पर नियुक्ति पाने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1991 से पहले या 1 सितंबर 1999 के बाद न हुआ हो।

ये भी पढ़ें : Air India में मिल रही है सरकारी नौकरी, ग्रेजुएट हैं तो करें आवेदन

IBPS द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें