फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत कुछ कहता है आपका रेज्यूमे, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Mon, 16 Nov 2020 04:53 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किसी भी नौकरी को हासिल करने की पहला कदम आपके बायोडाटा से शुरू होता है। आप कितने भी योग्य हों लेकिन अगर आपका बायोडाटा प्रभावशाली नहीं है तो नौकरी की आधी संभावना वहीं खत्म हो जाती है।

इतना ही नहीं, बायोडाटा में आपकी जरा सी लापरवाही ऐसी चूक हो सकती है जो नौकरी देने वाले के आगे आपका पहला इम्प्रेशन ही खराब कर देगी।
विज्ञापन

2 of 5
नौकरी देते वक्त कंपनियां आपकी रुचि और जिम्मेदारियों के संबंध को महत्व देती हैं। अक्सर हम अपने बायोडाटा में रुचियों को गंभीरता से नहीं लिखते लेकिन इनका प्रभाव बायोडाटा पढ़ने वाले पर हमेशा पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अगर आप अपने बायोडाटा में रुचियों के बारे में नहीं बताते हैं तो पूरी संभावना है कि नौकरी देने वाला व्यक्ति आपकी रुचियों की जानकारी सोशल मीडिया से इकट्ठा करें।

4 of 5
अगर आप ब्लॉग लिखते हैं तो ब्लॉग का लिंक सीवी में दे सकते हैं। इससे नौकरी के देने वालों को आपकी रुचियों और क्षमताओं को जानने का सही मौका भी मिलेगा और आपका बायोडाटा प्रोफेशनल भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंप्यूटर और इंटरनेट के युग में बायोडाटा को प्रभावी बनाने के लिए लोग कॉपी-पेस्ट का सहारा लेते हैं लेकिन इसमें हुई चूक नौकरी देने वाले के मन में आपकी योग्यता को लेकर संशय पैदा करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें