फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy New Year 2023: नए साल पर जानिए कितना पढ़े लिखे हैं आपके चहेते सितारे, जिन्हें करते हैं आप फॉलो

Sun, 01 Jan 2023 10:17 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

Happy New Year 2023: नए साल ने दस्तक दे दी है। लोग नए साल का स्वागत अपने अपने तरीके से कर रहे हैं। कोई छुट्टियां मनाने बाहर गया है तो कोई घर पर ही अपनों के साथ इस नए साल को मना रहा है। आज हम आपके लिए इस नए साल कुछ खास लेकर आए हैं। जिसके बारे में आप भी जानना पढ़ना चाहेंगे। हम आपको आज बताएंगे कि आपके चहेते सितारे कितना पढ़े लिखे हैं। जिन्हें आप फॉलो करते हैं। उनके बारे में जानना सुनना पसंद करते हैं। चलिए शुरू करते हैं ये सिलसिला...
 
विज्ञापन
1 of 9
bollywood actor education in hindi - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Happy New Year 2023: नए साल ने दस्तक दे दी है। लोग नए साल का स्वागत अपने अपने तरीके से कर रहे हैं। कोई छुट्टियां मनाने बाहर गया है तो कोई घर पर ही अपनों के साथ इस नए साल को मना रहा है। आज हम आपके लिए इस नए साल कुछ खास लेकर आए हैं। जिसके बारे में आप भी जानना पढ़ना चाहेंगे। हम आपको आज बताएंगे कि आपके चहेते सितारे कितना पढ़े लिखे हैं। जिन्हें आप फॉलो करते हैं। उनके बारे में जानना सुनना पसंद करते हैं। चलिए शुरू करते हैं ये सिलसिला...
विज्ञापन

2 of 9
salman khan, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान (Salman Khan Education)
 बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिल्मी दुनिया में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान कितना पढ़े लिखे हैं क्या आपको यह पता है। अगर नहीं तो हम बता रहे हैं। सलमान खान ने अपनी स्कूली शिक्षा सिंधिया स्कूल, ग्वालियर और सेंट स्टैनिस्लास हाई स्कूल, मुंबई से की है। वह स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई गए थे, लेकिन कॉलेज ड्रॉपआउट कर दिया। सलमान खान आज फिल्मी दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 9
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ( Shahrukh Khan Education)
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी स्कूली शिक्षा मध्य दिल्ली के सेंट कोलंबा स्कूल से की। उन्हें स्कूल का सर्वोच्च पुरस्कार, स्वॉर्ड ऑफ ऑनर भी मिला था। इसके बाद अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए हंसराज कॉलेज गए। जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
 

4 of 9
अभिनेता कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan Education)
बॉलीवुड में अपनी चॉकलेटी इमेज बना चुके अभिनेता कार्तिक आर्यन ने ग्वालियर के किडीज स्कूल (Kiddy's School) और सेंट पॉल्स स्कूल (St. Paul's School) से पढ़ाई की है। 11वीं कक्षा के बाद ही वह अपने एक्टिंग करियर को लेकर सीरियस होने लगे थे। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिक आर्यन मुंबई चले गए थे। वहां नवी मुंबई में स्थित डीवाई पाटिल कॉलेज से उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की थी। आयुष्मान खुराना 
 
विज्ञापन

5 of 9
अभिनेत्री जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर (janhvi Kapoor Education) 
बॉलीवुड कपल श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी और अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने कम ही समय में अपनी अदाकारी से लोगों पर छाप छोड़ी है। जान्हवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के "धीरूभाई अंबानी स्कूल" से की है इसके बाद उन्होंने "ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट इन लॉस एंजिल्स" यूएसए से आगे की पढ़ाई पूरी की है।
 
विज्ञापन

6 of 9
KRITI SANON,कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन ( Kriti Sanon Education)
 अभिनेत्री कृति सेनन दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर. के. पुरम से पढ़ाई की और बाद में जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की। अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया। उनकी बहन, नूपुर भी एक अभिनेत्री हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 9
Ayushmann Khurrana - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana Education)
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी से सबके दिलों पर अपनी छाप छोड़ चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सेंट जोन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़ और डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से पढ़ाई की है। आयुष्मान खुराना ने अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की और पंजाब विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।
 

8 of 9
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Education) 
बॉलीवुड की हॉट और फिट अभिनेत्रियों में मलाइका अरोड़ा का नाम  शुमार किया जाता है। मलाइका की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई स्वामी विवेकानंद स्कूल, चेंबूर से की है। उनकी आंटी, ग्रेस पोलीकार्प स्कूल की प्रिंसिपल थीं। वे हॉली क्रास हाई स्कूल ठाणे की अल्युमिनाई रहीं हैं, जहां से उन्होंने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की। उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई जय हिंद कॉलेज, चर्चगेट से पूरी की है।
विज्ञापन

9 of 9
Ranveer singh - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह (Ranveer Singh Education)
बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक कलाकार और फिल्म पदमावत में अपने दमदार अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले रणवीर सिंह की पढ़ाई लिखाई की बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लर्नर्स अकादमी, मुंबई से की है। रणवीर सिंह ने आगे की पढ़ाई एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से पूरी की। इसके अलावा उन्होंने अमेरिका की इंडियाना विश्वविद्यालय, से कला में स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की है। अमेरिका से मुंबई लौटने के बाद उन्होंने कुछ सालों तक एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर के तौर पर काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें