फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-दुनिया के इन महान लोगों के बारे में नहीं जानते होंगे, सच हुईं हैं इनकी बातें

Fri, 01 Jan 2021 09:38 AM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
धरती - फोटो : pexels.com
दुनियाभर में लगभग सभी लोग यह जानना चाहते हैं कि उनके भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है? आम आदमी से लेकर विविध क्षेत्रों के दिग्गज इसी जुगत में रहते हैं। कल होने वाली घटनाओं के बारे में आज ही जानने को लेकर हर कोई उत्सुक रहता है। दुनिया में कुछ ऐसे विरले दूरदृष्टा और भविष्यवेता हुए हैं,  जो जानते हैं कि आने वाले समय में क्या होगा। जिन्होंने अपने जीवनकाल में देश और दुनिया में आने वाले समय की घटनाओं को लेकर कई भविष्यवाणियां की, जिन्हें उस वक्त संदेह की दृष्टि से देखा गया है और कालांतर में वे सच साबित हुई हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ महान भविष्यवक्ताओं के बारे में ... 
विज्ञापन

Nostradamus

2 of 9
नास्त्रेदमस - फोटो : सोशल मीडिया
नास्त्रेदमस (Nostradamus) : 
नास्त्रेदमस दुनिया के महान भविष्यवेताओं में एक हैं। 14 दिसंबर, 1503 को फ्रांस में जन्मे नास्त्रेदमस की कालगणना के अनुसार हम चंद्रमा की द्वितीय महान चक्र अवधि से गुजर रहे हैं, जो 1889 से शुरू हुई है और 2243 में समाप्त होगी। सैकड़ों साल पहले नास्त्रेदमस ने लेस प्रोफेसीस नाम की एक किताब में हजारों बातें लिखीं थीं, जो अब एक के बाद एक सच साबित हो रही हैं। उनकी 499 वर्ष पहले की गई भविष्यवाणियों में से तकरीबन 70 फीसदी सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस के अनुसार तीसरे महायुद्ध की स्थिति 2012 से 2025 के मध्य बन सकती है। इसमें भारत शांति स्थापना को लेकर अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

बाबा वेंगा (Baba Vanga)

3 of 9
बाबा वेंगा - फोटो : social media
बाबा वेंगा (Baba Vanga):
बाबा वेंगा के नाम से मशहूर वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा का जन्म बुल्गारिया के स्त्रुमिका में 03 अक्तूबर, 1911 को हुआ था। 12 साल तक वेंगेलिया ने सामान्य जिंदगी बिताई्, लेकिन इसके बाद एक तूफान जनित घटना में उनकी दृष्टिबाधित हो गईं थीं। इसके घटना के बावजूद वह काफी कुछ देखती थीं और भविष्यवाणियां कर लोगों की मदद करती थीं। 1996 में उनकी 85 साल की उम्र में मौत हो गई। वेंगा ने 50 साल में लगभग 100 भविष्यवाणियां कीं। इनमें से अधिकतर सच रहीं। वेंगा को‘नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से जाना जाता है। वेंगा ने फ्रांस हमले, अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले, सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के सामने आने की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच रहीं। 

4 of 9
Prophecies Professor Cheiro - फोटो : social media
प्रोफेसर कीरो (Professor cheiro):
कीरो का जन्म नवंबर 1866 में इंग्लैंड में हुआ था। कीरो 17 की उम्र में मुंबई आए और यहां ख्यात ज्योतिषी वेद नारायण जोशी से भेंट करने के बाद उन्होंने ज्योतिष शास्त्र का तीन वर्ष तक व्यापक अध्ययन किया। कीरो ने 1931 में भारत की आजादी के संबंध में भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि दशक के अंत में एक विश्व युद्ध होगा। इंग्लैंड युद्ध के बाद भारत को आजाद कर देगा। हिंदू एवं मुस्लिमों के बीच शताब्दी का भीषण नरसंहार होगा। अमेरिका और जापान के युद्ध के भयंकर और विनाशकारी परिणाम होंगे।
विज्ञापन

5 of 9
bejan daruwalla - फोटो : अमरउजाला
बेजान दारूवाला (Bejan Daruwalla):
भारतीय ज्योतिषी बेजान दारूवाला ने पूरी दुनिया में अपनी सटीक भविष्यवाणियों की वजह से ख्याति पाई थी। 11 जुलाई, 1931 को जन्मे बेजान दारूवाला ने अंग्रेजी से पीएचडी की थी। उन्होंने अंग्रेजी के प्रोफेसर के तौर पर अहमदाबाद में नौकरी भी की।   पारसी होने के बावजूद वह वैदिक ज्योतिष, टैरो रीडिंग, हस्तरेखा विज्ञान और वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में उन्हें महारत हासिल थी। दारुवाला की दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मोरारजी देसाई और नरेंद्र मोदी की जीत संबंधी भविष्यवाणी बिल्कुल सटीक साबित हुई थी। इनके अलावा, करगिल युद्ध, गुजरात भूकंप, संजय गांधी की मौत, इंदिरा गांधी की हत्या और 2011 विश्व कप के बारे में भी उनकी भविष्यवाणियां बिल्कुल सही साबित हुई थीं। 
विज्ञापन

6 of 9
jean dixon, future predictor, - फोटो : social media
जीन डिक्सन (jean dixon):
अमेरिकी भविष्यवक्ता जीन डिक्सन अपनी भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हैं। जीन ने पहली भविष्यवाणी महज छह साल की उम्र में ही की थी। उन्होंने कहा था कि पिता उनके लिए एक सफेद कुत्ता लाएंगे। हजार मील दूर पिता जब घर लौटे तो सचमुच एक सफेद कुत्ता उनके साथ था। हालांकि, जीन डिक्सन की अंतरदृष्टि को प्रसिद्धि 1664 के बाद मिली। उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रुजवेल्ट को उनकी मौत के बार में उनके दफ्तर में जाकर बताया था। भविष्यवाणियों के संबंध में पुस्तकों में जिक्र है कि डिक्सन ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के देहावसान और लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी भी बहुत पहले कर दी थी। 
विज्ञापन

7 of 9
Peter Hurkos, Futurist - फोटो : social media
पीटर हरकौस (Peter Hurkos):
हॉलैंड में पैदा हुए महान भविष्यवक्ता पीटर हरकौस के पास एक विशिष्ट अंतरदृष्टि थी। उन्हें यह अद्भुत क्षमता एक दुर्घटना में प्राप्त हुई थी। जब अस्पताल से ठीक होकर जा रहे एक ब्रिटिश व्यक्ति को उन्होंने रोककर बताया कि दोस्त तुम अभी बाहर मत निकलो, जर्मनी के जासूस तुम्हें ढूंढ रहे हैं और वे तुम्हें देखते ही गोली मार देंगे। लेकिन उस व्यक्ति ने पीटर की बात अनसुनी कर दी। कहा जाता है कि कुछ ही देर बाद बाहर गोलियां चलने की आवाज सुनाई दीं, मारा गया ब्रिटिश व्यक्ति ब्रिटेन का जासूस था। 

8 of 9
jules verne future predictor - फोटो : social media
जूल्स वर्ने (Jules Verne):
जूल्स वर्ने एक भविष्यवेता होने के साथ ही एक प्रसिद्ध लेखक भी थे। उन्होंने वैश्विक राजनीति के बारे में कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच रहीं। उन्होंने अधिकतर भविष्यवाणियां विज्ञान के संदर्भ में की थीं। उनकी भविष्यवाणियों में विशेषकर शहरी क्षेत्र के भयंकर पर्यावरण प्रदूषण से ग्रस्त होने, दुनिया में नई-नई बीमारियां फैलने, भारत और पाकिस्तान के बीच जंग, बांग्लादेश की उत्पति आदि के बारें में भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
भारत-इजरायल के राष्ट्रीय ध्वज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
प्रोफेसर हरार (Professor Harar):
इजरायल के जाने माने भविष्यवक्ता प्रोफेसर हरार ने भारत-पाक युद्ध की तारीख, एक नए देश बांग्लादेश के उदय की भविष्यवाणी की थी। युद्ध की तारीख भी लगभग लगभग सटीक बताई थी। यहूदी परिवार में जन्मे हरार ने कहा था कि 1980 से 2000 तक का वक्त भारत के लिए सबसे बेहतरीन होगा। 1985 तक भारत में अनेक वैज्ञानिक शस्त्रों का निर्माण होगा और वो एक प्रचंड शक्ति बनकर उभरेगा। इजरायल और भारत एक अच्छे दोस्त बनेंगे। यह सब बातें सच साबित हुई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें