फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से सात जून तक मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

Fri, 24 Apr 2020 12:30 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
मध्यप्रदेश में सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों एवं अध्यापकों के लिए एक मई से सात जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले स्कूल शिक्षा ने पूर्व में जारी आदेश में छात्रों के लिए एक मई से 16 जून तथा शिक्षकों के लिए एक मई से नौ जून तक के लिए गर्मियों की छुट्टीयों की घोषणा की थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विभाग के उप सचिव केके द्विवेदी ने निर्देश दिए हैं  यदि शिक्षक ग्रीष्मावकाश में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लास चलाना चाहें तो उन्हें अनुमति होगी। यदि किसी छात्र के पास स्मार्ट फोन ना हो या किसी अन्य वजहों से वे ऑनलाइन कक्षाओं में भाग न ले पाए, तो उनके लिए विद्यालय खुलने पर शिक्षक अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उन्हें पढ़ाएंगे। इन ऑनलाइन क्लास के लिए स्कूल कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं ले सकता है।  

वहीं मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेजों के प्रोफेसरों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस संबंध में गुरूवार को उच्च शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार 18 मई से 26 जून तक उच्च शिक्षा विभाग में प्रदेश के निजी और सरकारी कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गए थे, वहीं लेकिन पिछले दिनों राजभवन में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया है, कि 03 मई, 2020 को लॉकडाउन खत्म होने के बाद दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया और कॉलेजों में परीक्षाएं शुरू की जाएंगी।

इस कारण से प्रोफेसरों के गर्मी की छुट्टी निरस्त की जाएंगी। बता दें कि इस दौरान प्रोफेसर अर्जित छुट्टीयों को प्राप्त कर सकेंगे। खेल अधिकारी और पुस्तकालयाध्यक्ष की छुट्टीयों को लेकर संस्था प्रमुख निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगी।


ये भी पढ़ें  - CBSE Board 2020: लॉकडाउन खत्म होने के 4 दिन बाद से शुरू कर सकता है, 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें