लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (LSC) फिर एक सुनहरा मौका लेकर आया है। काउंसिल ने एलसैट- इंडिया टॉपर स्कॉलरशिप 2020 के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये स्कॉलरशिप केवल उन छात्रों के लिए जो कानून के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। इसके लिए 17 मई, 2020 को परीक्षा आयोजित की गई है। जिसमें टॉप करने वाले उम्मीदवार को 4 लाख इनाम राशि स्कॉलरशिप के रूप में दी जाएगी। ध्यान दें कि ये स्कॉलरशिप लॉ स्कूल ऐडमिशन काउंसिल की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन
2 of 4
scholarship
- फोटो : amar ujala
कौन कर सकता है आवेदन-
आवेदन करने वाला भारत का नागरिक हो।
उम्मीदवार 12वीं कक्षा को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास किया हो।
एलएसएसी ग्लोबल लॉ अलायंस लॉ कॉलेज में 5 साल के एलएलबी के लिए आवेदन किया हो।
विज्ञापन
3 of 4
scholarship
- फोटो : अमर उजाला
इनाम राशि-
आपको बता दें कि स्कॉलरशिप उनके लिए जो सबसे अधिक अंक प्राप्त करेंगे।
विजेता को स्कॉलरशिप के रूप में 4 लाख रूपये दिए जाएंगे। ध्यान दें कि लॉ प्रोग्राम के पहले साल की ट्यूशन फीस इसी में होगी।
ऐसे कर सकतें हैं आवेदन- उम्मीदवार आगे दिए निम्न चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते है-
चरण -1 सबसे पहले संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
लिंक है-https://discoverlaw.excelindia.com/LSAT/
चरण -2 अब अपना अकाउंट बनाएं और ईमेल आईडी वेरिफाई कराएं।
चरण 3- अब ऐप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए लॉगइन करें।
चरण 4- अब मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करें
चरण 5- सबमिट बटन पर क्लिक करें।