फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021: 22 मार्च से पहले जारी हो सकता है रिजल्ट, फाइनल उत्तर कुंजी हो चुकी है जारी

Thu, 18 Mar 2021 10:46 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गेट परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) 2021 का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो सकता है। गेट की फाइनल उत्तर कुंजी पहले ही जारी हो चुकी है। माना जा रहा है कि गेट 2021 का रिजल्ट निर्धारित तिथि 22 मार्च से पहले ही जारी हो सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। वैसे तो गेट परीक्षा 2021 के रिजल्ट जारी होने की आधिकारिक तिथि 22 मार्च यानी की अगले सोमवार को है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि गेट परीक्षा का रिजल्ट उससे पहले इस हफ्ते किसी भी वक्त जारी हो सकता है।

 
विज्ञापन

2 of 4
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
गेट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर 22 मार्च को जारी होना है। लेकिन जैसा कि पिछले सालों में देखा गया है कि गेट का रिजल्ट आधिकारिक तिथि से एक-दो दिन पहले जारी कर दिया जाता है। ऐसे में संभावना है कि इस साल भी गेट का रिजल्ट निर्धारित तिथि से पहले ही जारी हो सकता है। रिजल्ट के जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
अभ्यर्थी गेट 2021 का स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए अगल से गेट स्कोर की फिजिकल कॉपी उपलब्ध नहीं होगी। अभ्यर्थी 26 मार्च से लेकर 31 मार्च तक फ्री में गेट परीक्षा 2021 का स्कोरकोर्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, अभ्यर्थी 500 रुपये के शुल्क के साथ 31 दिसंबर तक भी गेट का स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि 1 जनवरी 2022 से गेट से पहले-पहले अभ्यर्थियों को हर हाल में गेट का स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा।  गेट 2021 का स्कोर तीन साल तक वैलिड रहेगा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
study
इस बार गेट परीक्षा-2021 के लिए 8,82,684 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि बीते साल 8.59 लाख उम्मीदवारों ने ही आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें