IIT गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग GATE 2018 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा का रिजल्ट 17 मार्च को जारी किया जाना था लेकिन IIT ने परीक्षा परिणाम एक दिन पहले ही यानी 16 मार्च को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.gate.iitg.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। गेट 2018 परीक्षा 3 फरवरी, 4 फरवरी, 10 व 11 फरवरी, 2018 को आयोजित की गई थी। बीते दिनों ग्रेजुएट एप्टिट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2018) परीक्षा का रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया गया था।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
-आफिशियल वेबसाइट www.gate.iitg.ac.in पर जाएं।
-वेबसाइट के होम पेज पर आपको 'GATE 2018 Results' का लिंक दिखेगा इस लिंक पर क्लिक करें।
-आपको मांगी गई डिटेल्स भरनी होंगी।
-डिटेल्स सब्मिट करने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आगे के लिए रिजल्ट की एक कॉपी सुरक्षित रख लें।