फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: अगले साल समय पर शुरू हो सकेगी आईआईटी, एनआईटी में पढ़ाई; तीन साल से गड़बड़ा रहा था सेशन

Sat, 31 Dec 2022 12:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Engineering Education Year Ender : आने वाले नए साल 2023 में देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई समय पर शुरू होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी जेईई मेन और इसके बाद आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी किए गए जेईई एडवांस्ड के इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार परीक्षाएं समयानुसार होंगी।
विज्ञापन
1 of 4
जेईई मेन पेपर-2 का परिणाम - फोटो : सोशल मीडिया
Higher Education New Year 2023: आने वाले नए साल 2023 में देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई समय पर शुरू होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी जेईई मेन और इसके बाद आईआईटी गुवाहाटी द्वारा जारी किए गए जेईई एडवांस्ड के इंफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार परीक्षाएं समयानुसार होंगी। इस वर्ष जेईई मेन के दो सेशन जनवरी व अप्रैल में एवं एडवांस्ड परीक्षा चार जून, 2023 को संपन्न होगी।
इस वर्ष जेईई-मेन परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल तक एवं एडवांस्ड परीक्षा का परिणाम 18 जून को जारी किया जाएगा। 19 जून से आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग प्रारंभ होगी। यह काउंसलिंग कई चरणों में 19 जुलाई तक चलेगी। इसके उपरांत लगभग एक अगस्त से आईआईटी, एनआईटी में पहले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन

2 of 4
जेईई मेन - फोटो : अमर उजाला

2021 में दिसंबर से, 2022 में नवंबर से शुरू हुई पढ़ाई

उल्लेखनीय है कि गत तीन वर्षों से कोविड के चलते सेशन समय पर शुरू नहीं हो रहे थे। वर्ष 2022 में एक से 10 नवंबर के मध्य पढ़ाई शुरू हो सकी थी, जो कि निर्धारित समय से तीन महीने देरी से थी। इसी तरह वर्ष 2021 में पढ़ाई दिसंबर में शुरू हुई थी। इससे पूर्व 2020 में भी पढ़ाई नवंबर-दिसंबर में शुरू हो सकी थी। तब से अभी तक कोरोना के चलते लगातार सेशन देरी से शुरू हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : Education in 2023: नए साल में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, नए शैक्षणिक सत्र में एंट्री-एग्जिट की सुविधा भी   

विज्ञापन

3 of 4
एनटीए जेईई मेन - फोटो : NTA

इस वर्ष पढ़ाई अगस्त में शुरू होगी

इस वर्ष देश के शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा व पढ़ाई समय पर शुरू करने की योजना बनाई है। इसके तहत परीक्षाएं समय पर शुरू करने के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। यदि इस समय-सारिणी में बदलाव नहीं होता है तो इस वर्ष पढ़ाई अगस्त में शुरू हो जाएगी। जेईई मेन व एडवांस्ड की तिथियां घोषित होने के साथ ही प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों ने भी अपनी परीक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित समय से करना सुनिश्चित कर दिया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
JEE Main Exam

विद्यार्थियों का होगा लाभ

इसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को होगा। अब तक सेशन देरी से शुरू होने के कारण परीक्षाओं की घोषणा जल्द कर दी जाती थी, जिससे शिक्षकों पर जल्दी कोर्स पूरा करने का दबाव रहता था। इसके लिए अवकाश के दिन भी क्लासेज संचालित की जाती थी और सेमेस्टर के सिलेबस को पूरा करवाया जाता था। अब समय से पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों के पास अपनी सेमेस्टर एग्जाम की तैयारी के लिए पर्याप्त समय रहेगा और सेमेस्टर एग्जाम भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें