Education & Jobs Bulletin: 27 फरवरी, गुरुवार को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र से जुड़ी कई अहम खबरें आईं। इनमें सीबीएसई, नीट यूजी, जेईई मेन करेक्शन विंडो, गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी सहित विभिन्न भर्तियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण अपडेट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 14
शिक्षा और रोजगार से जुड़ी 27 फरवरी की बड़ी खबरे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
27 February Education & Jobs Bulletin: सीबीएसई के अध्यक्ष राहुल सिंह ने स्पष्ट किया कि दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र अपनी पसंद से विषयों का चयन कर परीक्षा दे सकेंगे। इसके साथ ही नीट यूजी, गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी और बिहार बोर्ड से जुड़ी खबरें सामने आईं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी इस बुलेटिन में कई अहम अपडेट्स शामिल हैं, जिनमें कई भर्तियों का विवरण, परिणामों की घोषणा जैसी दिनभर की बड़ी खबरें हैं। नीच 27 फरवरी का शिक्षा और रोजगार बुलेटिन दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 14
CBSE
- फोटो : CBSE
दूसरे चरण की परीक्षा में अपनी पसंद के विषय चुन सकेंगे छात्र: सीबीएसई
CBSE ने हाल ही में वर्ष 2026 से कक्षा 10वीं के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा करवाने की रूपरेखा जारी की। सीबीएसई के चेयरपर्सन राहुल सिंह के अनुसार, दूसरी बार बोर्ड परीक्षा में छात्र अपनी इच्छा से जितने चाहें उतने विषयों में परीक्षा का अवसर प्रदान किया जाएगा। सीबीएसई के अनुसार बोर्ड कक्षा नौवीं और दसवीं में 16 शैक्षणिक विषय, 23 कौशल विषय और 45 भाषाएं पढ़ने की पेशकश करता है। छात्र शैक्षणिक विषयों की सूची में से कोई भी दो भाषाएं और तीन वैकल्पिक विषय का चयन कर सकते है। इसके अतिरिक्त छात्रों को छठें विषय के तौर पर कौशल विषय और सातवें विषय के तौर पर एक भाषा को ले सकते है। इसके अनुसार एक छात्र अधिकतम सात विषय ले सकता है। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने आज से सीएस जून परीक्षा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिना विलंब शुल्क के नामांकन और मॉड्यूल/समूह जोड़ने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2025 है, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन 9 अप्रैल, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा 1 जून से शुरू होगी और 10 जून, 2025 को समाप्त होगी और एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
आईआईटी रुड़की ने आज गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की। उत्तर कुंजी के साथ परीक्षा प्राधिकरण ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसमें अभ्यर्थी 1 मार्च तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
5 of 14
JEE Mains 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
जेईई मेन सत्र-2 के आवेदन में सुधार के लिए विंडो खोली गई
एनटीए ने आज से जेईई मेन सत्र-2 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोली। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आवेदन पत्र में संशोधन 28 फरवरी रात 11:50 बजे तक कर सकेंगे। सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवार अपने नाम, पिता के नाम, माता के नाम को संपादित नहीं कर सकेंगे। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 2025 का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 के बीच संभावित है। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
6 of 14
NEET UG 2025
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
नीट यूजी के लिए NIOS से पढ़े उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन: एनएमसी
नीट यूजी 2025 सूचना बुलेटिन में उत्पन्न भ्रम और सूचना के अधिकार (RTI) के तहत पूछे गए सवालों के जवाब में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि नीट यूजी के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) से अध्ययन करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। नोटिस के अनुसार, एनआईओएस से की गई पढ़ाई और इसके तहत लिए गए अतिरिक्त विषय नीट यूजी 2025 के लिए मान्य हैं। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
7 of 14
BPSSC SI Recruitment 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ग्रेजुएट्स के लिए बिहार एसआई भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub-Inspector Prohibition) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। एसआई के कुल 28 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च 2025 है। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
8 of 14
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के सीबीटी-1 का स्कोरकार्ड जारी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के सीबीटी-1 का स्कोरकार्ड जारी हुआ
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के सीबीटी-1 का स्कोरकार्ड जारी किया। इस भर्ती का परिणाम 26 फरवरी को जारी किया था। परिणाम के साथ-साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक की भी घोषणा की गई थी। जो भी उम्मीदवार सीबीटी-1 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड आज से डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
9 of 14
आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती का प्रवेश पत्र जारी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
आरआरबी आरपीएफ भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया गया
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए हैं। जो भी उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
10 of 14
राजस्थान में ड्राइवर के पदों पर भर्ती
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राजस्थान में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 2,756 पदों पर पंजीकरण शुरू
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ड्राइवर के 2,756 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। ड्राइवरों के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 22 और 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कम से कम 3 साल का अनुभव होना आवश्यक है। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
11 of 14
बिहार बोर्ड पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गुरुवार, 27 फरवरी 2025 से शुरू कर दिया है। 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए राज्यभर में 100 से अधिक मूल्यांकन केंद्र तैयार किए गए हैं। बोर्ड ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य एक ही पाली में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 20 फरवरी (गुरुवार) को एक प्रेस वार्ता में बताया था कि इंटर परीक्षा का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में और मैट्रिक परीक्षा का परिणाम अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
12 of 14
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)
- फोटो : FB(@NAAC-India)
नैक ने हटाए 20% मूल्यांकनकर्ता, 1000 से अधिक भर्तियां कीं
NAAC ने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 20% मूल्यांकनकर्ताओं को हटा दिया है और 1,000 से अधिक नए समीक्षकों की नियुक्ति की है। अब कॉलेजों का मूल्यांकन पूरी तरह ऑनलाइन होगा, जबकि विश्वविद्यालयों के लिए हाइब्रिड प्रणाली अपनाई जाएगी। यह निर्णय गुंटूर स्थित केएलईएफ विश्वविद्यालय को A++ ग्रेड देने के बदले रिश्वत लेने के आरोपों पर CBI द्वारा की गई जांच के बाद लिया गया है। इस घोटाले में शामिल सात सहकर्मी मूल्यांकनकर्ताओं को नैक ने प्रतिबंधित कर दिया है। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
एसएससी जीडी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड जारी हुए
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2024 में साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए चुने गए सभी उम्मीदवारों के अंतिम अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। संबंधित उम्मीदवार पुरानी वेबसाइट ssc.nic.in. पर अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके अपने व्यक्तिगत अंक देख सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 27 फरवरी से 13 मार्च तक शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...
एसएससी ने सीजीएल के लिए विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई
कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के लिए विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की अंतिम तिथि को 2 मार्च (रात्रि 11:59) बजे तक बढ़ा दिया है। उम्मीदवारों को उम्मीदवार के लॉग-इन टैब के माध्यम से लॉग इन करना होगा और “मेरा आवेदन” टैब के तहत अपने पसंदीदा पदों और विभागों का चयन करना होगा। पहले यह समयसीमा 27 फरवरी तक थी। विस्तृत खबर यहां पढ़ें...