फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्क के रेडियोलॉजिकल भौतिकी के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश का मौका, 6 मार्च से कर सकते हैं आवेदन

Sat, 06 Mar 2021 12:23 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
BARC - फोटो : सोशल मीडिया
बार्क नाम से मशहूर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके मुताबिक आवेदकों को रेडियोलॉजिकल भौतिकी या रेडियोलॉजिकल फिजिक्स के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम की अवधि एक वर्ष यानी अगस्त 2021 से जुलाई 2021 तक की रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी बीएआरसी की आधिकारिक वेबसाइट recruit.barc.gov.in या www.barc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें अभ्यर्थी 6 मार्च यानी आज से आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 5 अप्रैल, 2021 तक जारी रहेगी। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
विज्ञापन

2 of 4
Radiological Physics - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 6 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 अप्रैल,2021
  • परीक्षा की तिथि - 9 मई, 2021
     

आवेदन शुल्क - इसके लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के आवेदक, युद्ध में मारे गए सुरक्षा कर्मियों के आश्रित, महिला अभ्यर्थी एवं शारीरिक रूप से अशक्त अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। 

विज्ञापन

3 of 4
Radiological Physics - फोटो : सोशल मीडिया

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार 1 अगस्त, 2021 को सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमश: 26 वर्ष, 29 वर्ष और 31 वर्ष आयु तय की गई है। वहीं शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति को अधिकतम 10 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। 
  • शैक्षणिक योग्यता - भौतिक विज्ञान में 60% से अधिक अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री (एमएससी भौतिकी) प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का स्नातक में मुख्य विषय के रूप में भौतिकी और 60% से अधिक अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।  
  • चयन प्रक्रिया - गैर प्रायोजित अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार पर आधारित होगा। वहीं प्रायोजित अभ्यर्थियों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
  • वेतन - पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलने पर प्रत्येक अभ्यर्थी को एक वर्ष की अवधि हेतु 25,000 रुपये प्रति माह की वृत्तिका दी जाएगी  दी जाएगी। प्रायोजित अभ्यर्थियों को वृत्तिका नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन

4 of 4
Radiological Physics - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण- 

कुल पद - 30

  • गैर प्रायोजित - 25
  • प्रायोजित - 5
आधिकारिक वेबसाइट -  http://www.barc.gov.in/publications/nl/index.html
आधिकारिक अधिसूचना - https://recruit.barc.gov.in/barcrecruit/appmanager/UserApps/getDocument?action=docfile&pid=357
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें