देशभर में कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों से लेकर युवाओं तक की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। देश के उच्च शिक्षण संस्थान भी इससे अछूते नहीं है। अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं।
इस बीच, कुछ राज्यों में विश्वविद्यालय, कॉलेज ऑनलाइन परीक्षाएं करवा रहे हैं तो कुछ ने ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द और स्थगित कर दिया है। इस क्रम में बीएचयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, कश्मीर विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार भी परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं।