अफ्रीका में कोरोनावायरस टेस्ट
- फोटो : afro.who.int
वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर विलियम शेफ़नर का कहना है कि डॉक्टरों को यह बताना चाहिए कि कैसे अच्छे तरह से मास्क पहना जाए, क्योंकि बहुत से लोग मास्क पहनने में लापरवाही बरतते हैं। अगर आप मास्क को तरीके से नहीं पहनेंगे तो आप किसी भी तरह के इंफेक्शन के चपेट में आसानी से आ जाएंगे। विलियम कहते हैं कि यह भी सच है कि काफी देर तक मास्क पहनने से मरीज को असहज भी महसूस हो सकती है। अगर आप मास्क पहनते हैं तो आप सीधे तौर पर अपने मुंह, नाक और आंखों को हाथों से टच नहीं कर पाते, ऐसे में आप कई तरह के संक्रामक वायरस से बचते हैं।