फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों में भारत समेत 29 देशों में पहुंचा कोरोनावायरस, कहां कितने हुए शिकार

Fri, 14 Feb 2020 09:30 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
coronavirus - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ कोरोनावायरस अब दुनिया के 29 शहरों में पहुंच चुका है। गुजरते समय के साथ ये वायरस और भी विकराल रूप लेता जा रहा है। खासकर चीन में लगातार लोगों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बीते बुधवार को ही कोरोनावायरस से संक्रमित 242 लोगों की मौत हो गई। ये आंकड़ा मंगलवार की तुलना में दोगुना है। साथ ही कोरोनावायरस फैलने के बाद से एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

विज्ञापन

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कोरोनावायरस दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकता है, दुनिया के किसी भी आतंकी हमले से भी ज्यादा खतरनाक।
  • आगे की स्लाइड्स में हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह 15 दिनों के अंदर कोरोनावायरस दुनिया के 29 देशों में पहुंच गया? भारत समेत किस देश में किस तारीख को कोरोनावायरस संक्रमण का पहला मामला मिला? इसने कहां कितनों को अपना शिकार बनाया?
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में कोरोनावायरस की चपेट में आने से अबतक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
  • अकेले वुहान में कोरोनावायरस से संक्रमित करीब 14,800 नए लोगों की पहचान हुई है। पूरे चीन की बात करें, तो यहां इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 60 हजार से ज्यादा हो चुकी है।
  • हांगकांग के एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ का दावा है कि अगर इस वायरस पर काबू नहीं पाया गया, तो ये दुनिया की दो तिहाई आबादी को अपना शिकार बना लेगा।

4 of 8
कब कहां पहुंचा कोरोनावायरस - फोटो : GFX
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट्स के आधार पर जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और द गार्डियन का विश्लेषण बताता है कि चीन के बाहर किसी अन्य देश में कोरोनावारयस की मौजूदगी का पहला मामला 21 जनवरी 2020 को मिला। वो भी एक साथ चार देशों में। पढ़ें किस तारीख में किन देशों में पहुंचा कोरोनावायरस..
21 जनवरी - जापान, ताइवान, थाइलैंड, अमेरिका
22 जनवरी - मकाऊ, दक्षिण कोरिया
23 जनवरी - हांगकांग, सिंगापुर, वियतनाम
24 जनवरी - फ्रांस
विज्ञापन

5 of 8
कब कहां पहुंचा कोरोनावायरस - फोटो : GFX
25 जनवरी - मलयेशिया, नेपाल
26 जनवरी - ऑस्ट्रेलिया, कनाडा
27 जनवरी - कंबोडिया, जर्मनी, श्रीलंका
29 जनवरी - फिनलैंड, यूएई
विज्ञापन

6 of 8
कब कहां पहुंचा कोरोनावायरस - फोटो : GFX
30 जनवरी - भारत, फिलीपींस
31 जनवरी - इटली, रूस, स्वीडन, यूके
1 फरवरी - स्पेन
4 फरवरी - बेल्जियम

आगे पढ़ें, कहां कितने हुए शिकार
विज्ञापन

7 of 8
File Photo - फोटो : social media
  • करीब 25 देशों ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके यहां कोरोना वायरस के केस मिले हैं। कई देशों ने हुबेई से अपने नागरिकों को निकाला है।
  • चीन के बाहर दो मौतों की पुष्टि हुई है। एक हांगकांग में और एक फिलीपींस में।
  • वियतनाम की सरकारी मीडिया के मुताबिक, राजधानी हनोई के उत्तर पूर्व के 10 हजार लोगों के बीच कुछ केस सामने आने के बाद यहां लॉकडाउन किया गया है। वियतनाम ने अबतक 16 केसों की पुष्टि की है।
  • इंग्लैंड ने अपने यहां कोरोना वायरस से पीड़ित 9वें मरीज की पुष्टि की है। ये मरीज लंदन में मिला है। चीन में रहने के दौरान वह वायरस की चपेट में आया था।
विज्ञापन

8 of 8
कोरोनावायरस - फोटो : PTI
  • सिंगापुर में एक अधिकारी ने बताया कि यहां कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ये लगातार फैल रहा है।
  • जापान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एक क्रूज शिप में 44 अन्य लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए हैं (इनमें दो भारतीय भी हैं)। क्रूज शिप डायमंड प्रिसेंज पर मौजूद 218 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
  • कंबोडिया ने एक क्रूज शिप में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की आशंका को देखते हुए उसे रोक दिया है। इस क्रूज शिप ने दो हफ्ते समुद्र पर बिताए थे और पांच देशों से होते हुए यहां पहुंचा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें