यह खबर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बेहद अहम है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआईएससीई (CISCE) ने ICSE (Indian Certificate of Secondary Education) और ISC (Indian School Certificate Examination) बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा की संशोधित तारीखें घोषित कर दी हैं। ISC यानी कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 08 अप्रैल, 2021 से शुरू होंगी, जबकि ICSE यानी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 04 मई, 2021 से आयोजित की जाएंगी।
पूर्व में घोषित परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करते हुए CISCE की ओर से 13 मई और 15 मई को कक्षा 10 (ISSE) की कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जााएगी। जबकि कक्षा 12 (ISC) के लिए 13 मई, 15 मई और 12 जून को होने वाली परीक्षाओं की तारीखें बदली गईं हैं। बता दें कि ICSE का मतलब इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन है यह 10वीं बोर्ड के समकक्ष है।
वहीं, ISC का मतलब इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट है यह 12वीं बोर्ड के समकक्ष परीक्षा होती है। जबकि CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं के साथ-साथ उनके परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए संबंधित जिम्मेदार निकाय है। यहां खबर में संशोधित परीक्षा कार्यक्रम यानी रिवाइज्ड डेटशीट को डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक दिया गया है।