14 नवंबर को 1889 में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भारत के पहले प्रधानमंत्री का जन्म हुआ। वे एक कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से थे। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था जो पेशे से न केवल वकील थे बल्कि वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता भी थे। इनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी पढ़ते हैं आगे...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
jawaharlal nehru
- फोटो : सोशल मीडिया
जवाहर लाल नेहरू चार भाईयों में सबसे बड़े थे।
14 साल की उम्र में अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 15 साल की उम्र में इंग्लैंड के हैरो स्कूल में पढ़ाई की।
दो साल के बाद वह कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज आ गए और उन्होंने नेचुरल साइंस में ऑनर्स की डिग्री ली।
विज्ञापन
3 of 5
Jawaharlal nehru-mahatma gandhi
इसके अलावा उन्होंने बैरिस्टर की पढ़ाई लंदन के इनर टेंपल में पूरी की।
वे 1912 में अपने देश आए और 1916 में कमला कौल से शादी की।
1916 में उनकी मुलाकात महात्मा गांधी से हुई। नेहरू गांधी जी से बहुत प्रेरित हुए।
4 of 5
jawaharlal nehru
1919 में नेहरू जी इलाहाबाद के होम रूल लीग के सेक्रेटरी और 1923 में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जनरल सेक्रेटरी बने।
इस बीच उन्हें दो बार जेल भी हुई।
1926 में उन्होंने दौरे के बारे में सोचा और वे इटली के अलावा स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड, बेल्जियम, जर्मनी और रूस के रवाना हो गए।
वे जब अल्मोड़ा जेल में थे उस दौरान उन्होंने 14 फरवरी, 1935 को अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी। उन्हीं दिनों उनकी पत्नी भी बीमार चल रही थी। इसलिए वे जेल से निकलते ही सबसे पहले अपनी पत्नी से मिलने स्विट्जरलैंड गए।
नेहरू जी ने उच्च शिक्षा की स्थापना की। इससे अलग उन्होंने महिलाओं के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, भारतीय बच्चों के लिए नए कानून भी बनाएं।