भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Spacr Research Organisation) के वैज्ञानिक दिन रात चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) मिशन को 100 फीसदी सफल बनाने की कोशिश में लगे हैं। ऑर्बिटर द्वारा चांद पर गिरे विक्रम लैंडर की तस्वीर मिलने के बाद हमारे वैज्ञानिक लगातार उससे संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
अब स्कूल स्टूडेंट्स भी आगे आ गए हैं। ये बच्चे अपने अलग अंदाज में इसरो की हौसलाफजाई कर रहे हैं। आगे देखें वो तस्वीरें, जो हर भारतवासी के हौसले बुलंद कर सकती हैं।