website
अभ्यर्थियों की मांग पर सीबीएसई ने आवेदन में त्रुटि सुधार का आखिरी मौका दिया है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को अवसर नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन करेक्शन का विकल्प उपलब्ध करा दिया गया है। 18 मई की शाम पांच बजे तक करेक्शन कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के तहत जन्म तिथि, कैटेगरी, सब कैटेगरी जैसे डिसेबल आदि में बदलाव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इस बदलाव के लिए अलग से शुल्क अदा करना होगा जो कि करेक्शन के समय वेबसाइट पर ऑनलाइन भरा जाएगा।