फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET December 2019: आज परीक्षा, भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां

Sun, 08 Dec 2019 08:35 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2019 में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET Dec 2019 - Central Teachers Eligibility Test) का आयोजन रविवार, 8 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) यह परीक्षा आयोजित करता है।

परीक्षा में बैठने से पहले कुछ बातें हर परीक्षार्थी के लिए जाननी जरूरी हैं। क्योंकि एक छोटी सी गलती भी आपको परेशानी में डाल सकती है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें हर वो जरूरी जानकारी जिसके बिना आप गलती कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8

सीटेट दिसंबर 2019 की जरूरी जानकारी

  • यह सीटेट का 13वां संस्करण है। देशभर के 110 शहरों में बने कुल 2,935 केंद्रों पर ये परीक्षा आयोजित की जा रही है। 
  • कुल कितने परीक्षार्थी - 28,32,119
  • पेपर 1 में कितने परीक्षार्थी - 16,46,619
  • पेपर 2 में कितने परीक्षार्थी - 11,85,500
विज्ञापन

3 of 8
ctet 2019

परीक्षा का समय

  • पेपर 1 - ढाई घंटे की परीक्षा होगी, सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • पेपर 2 - ढाई घंटे की परीक्षा होगी, दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक
 चरण पेपर I  पेपर II
परीक्षा हॉल में प्रवेश का समय 8 : 00 बजे   12 : 30 बजे
एडमिट कार्ड की जांच का समय 09:00 से 09:15 बजे 01:30 से 01:45 बजे
टेस्ट बुकलेट वितरण का समय 09:15   दोपहर 01:45 बजे
परीक्षा हॉल में प्रवेश का अंतिम समय 09:30  दोपहर  02:00 बजे
परीक्षा शुरू होने का समय 09:30 बजे दोपहर 02:00 बजे
परीक्षा समाप्ति का समय 12 : 00 दोपहर 4 : 30 बजे

4 of 8
फाइल फोटो

सवाल और पैटर्न

  • सभी सवाल मल्टीपल च्वॉइस होंगे। यानी हर सवाल के लिए चार या ज्यादा विकल्प दिए जाएंगे। इनमें से एक सही जवाब होगा।
  • हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। निगेटिव मार्किंग नहीं है। यानी गलत जवाब पर कोई अंक नहीं कटेगा।
  • प्रश्नपत्र हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रहेंगे।

पेपर 1 का पैटर्न

विषय  कुल सवाल   कुल अंक
बाल विकास 30 30
भाषा 1 30 30
भाषा 2 30 30
गणित  30 30
पर्यावरण अध्ययन 30 30
कुल 150 150
विज्ञापन

5 of 8
फाइल फोटो

पेपर 2 का पैटर्न

विषय कुल सवाल  कुल अंक
बाल विकास 30 30
भाषा 1   30 30
भाषा 2 30 30
गणित व विज्ञान (विकल्प के आधार पर) 60 60
सामाजिक अध्ययन (विकल्प के आधार पर) 60 60
कुल 150 150
विज्ञापन

6 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

ये चीजें ले जाना न भूलें 

उम्मीदवार परीक्षा के एक दिन पहले ही परीक्षा में ले जाने वाली चीजों को ध्यान से रख लें। ताकि परीक्षा के दिन हड़बड़ी में कोई जरूरी सामान ले जाना न भूलें। उम्मीदवार अपने साथ ओरिजिनल एडमिट कार्ड, दो काले या नीले बॉल पेन और एक आईडी प्रूर्फ अनिवार्य रूप से ले जाएं।

ये चीजें बिल्कुल न ले जाएं 

परीक्षा केंद्र में पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक बैग, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयर फोन समेत अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक समान या घड़ी, पर्स, चश्मा, हैंडबैग जैसी चीजें न लें जाएं। इसके साथ आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

ये भी पढ़ें : क्या बताती हैं सड़कों पर बनी सफेद व पीली लाइनें, गाड़ी चलाते हैं तो जरूर जानें
विज्ञापन

7 of 8
सांकेतिक तस्वीर
ये भी रखें ध्यान
परीक्षा के समय दूसरों से अपनी तुलना न करें: 
जब आप तैयारी करते हैं और जब आप परीक्षा दे रहे होते हैं, तो कभी भी दूसरों की तरह न देखें। इससे आपका फोकस बिगड़ता है। आत्मविश्वास भी कम होने का डर रहता है। इन दोनों ही परिस्थितियों में अपनी तुलना दूसरों से करने से बचें।

जवाब का सेक्शन खाली न छोड़ें: एक भी सवाल में जवाब का सेक्शन खाली न छोड़ें। क्योंकि अंत में समय की कमी होने पर आपके आते हुए सवाल भी छूट सकते हैं। इसका सीधा असर आपके अंकों पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश के बारे में कितना जानते हैं आप, ये 50 सवाल हर परीक्षा में आएंगे काम
विज्ञापन

8 of 8
फाइल फोटो

पास होने के लिए चाहिए कितने अंक

  • शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है।
  • इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों समेत केंद्र सरकार के अन्य स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं। हालांकि इसका मतलब नौकरी की गारंटी बिल्कुल नहीं है।

कितने समय तक वैध रहता है सीटेट प्रमाणपत्र

सीटेट में सफल होने के बाद मिलने वाला प्रमाणपत्र परिणाम की घोषणा से लेकर अगले सात सालों तक वैध रहता है। इस समय सीमा में आप स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितनी बार दे सकते हैं सीटेट

इसकी कोई सीमित संख्या निर्धारित नहीं की गई है। एक बार सीटेट में सफल होने के बाद आप दोबारा फिर से इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें