परीक्षा के लिए आगरा, इलाहाबाद, आजमगढ़, बाराबंकी, बरेली, गोरखपुर, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रायबरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, वाराणसी, मैनपुरी और मथुरा जिले में केंद्र बनाए गए हैं। इस बार आरओ-एआरओ चयन के लिए न्यनूतम अंक की व्यवस्था भी लागू की गई है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक 30 फीसदी और अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 40 फीसदी निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक या मुख्य परीक्षा में न्यूनतम दक्षता मानक से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी श्रेष्ठता/चयन सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी की जाएगी।