पहले गलत फॉर्म भरने पर अभ्यर्थियों को नए सिरे से आवेदन करना पड़ता था और दोबारा आवेदन फीस जमा करनी पड़ती थी लेकिन अब दोबारा शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सचिव जगदीश ने बताया कि पीसीएस 2018 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहली बार आवेदन में हुई गलती को सुधारने का एक मौका दिया जाएगा।