फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2018 Date: रिजल्ट से पहले जान लें ये बड़ी बात, ऐसे रखें इन चीजों का ख्याल

Mon, 09 Apr 2018 04:50 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018
विज्ञापन

UP Board Result 2018 : उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड कुछ ही दिनों में 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। खबर है कि अप्रैल महीले के आखिरी सप्ताह तक यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा। इससे पहले यूपी बोर्ड के रिजल्ट 15 अप्रैल 2018 तक आने वाले थे लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले ज्यादातर छात्र काफी उत्साहित हो जाते हैं और ऑनलाइन परिणाम देखने के समय कई गलतियां कर बैठते हैं। ऐसा करने से उन्हें बचना चाहिए। छात्रों को यूपी बोर्ड रिजल्ट देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 देखने के लिए ऑनलाइन सभी जानकारियां सही रूप में भरें। सिर्फ इतना ही नहीं छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड अप्रैल 2018 महीने के आखिरी सप्ताह तक रिजल्ट जारी करेगा। परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें