बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी होगा। दरअसल प्रशासन ने कहा है कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट हर हाल में अप्रैल के महीने में ही जारी करना है।
नतीजों की घोषणा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूपी और अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्ड की सहयोगी वेबसाइट www.indiaresults.com के मुताबिक, नतीजों की घोषणा का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। वहीं न्यूज 18 डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक, नतीजे 20 अप्रैल 2018 को घोषित हो सकते हैं।
इस साल हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 36,55,691 (21,43,387 छात्र और 15,12,304 छात्राएं ) परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6,60,507 छात्र-छात्रओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। 10वीं और 12वीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 12 मार्च 2018 तक आयोजित हुई थी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1.46 लाख परीक्षकों को नियुक्त किया है।