फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2018 Date : रिजल्ट से पहले ही 12वीं के 4.69 लाख छात्र हुए फेल

Sun, 15 Apr 2018 04:56 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। हालांकि नतीजों की घोषणा होने से पहले ही खबर है कि 12वीं के 469279 छात्र फेल हो गए हैं। इन छात्रों ने बोर्ड परीक्षा बीच में ही छोड़ दी थी। बोर्ड के नियमों के मुताबिक 12वीं में एक विषय में फेल होने पर परीक्षार्थी को फेल माना जाता है। लिहाजा जिन छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है वही सभी फेल हो गए हैं। 

विज्ञापन

 

वैसे तो 1129786 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी थी लेकिन इनमें 10वीं के 660507 छात्र भी शामिल हैं। 10वीं में नियम है कि 6 में से 5 विषयों में पास होने पर भी पास मान लिया जाता है। इसलिए यह कहना मुश्किल है कि परीक्षा छोड़ने वाले 10वीं के 6605707 छात्रों में से कितने फेल होंगे। हालांकि बड़ी संख्या में 10वीं के छात्रों के फेल होने की भी आशंका है।सूत्रों के अनुसार 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम की घोषणा 28 से 30 अप्रैल में से किसी भी दिन हो सकती है। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद बोर्ड परिणाम तैयार करने में जुट गये हैं। 
विज्ञापन

छात्र अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन केअंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें