UPSC की परीक्षा को लेकर लोगों के मन में कई तरह की बातें आती हैं। लोगों का मानना है कि इस परीक्षा में सफल होने के लिए हर रोज के 24 घंटे में से करीब 16 घंटे पढ़ाई करना बहुत जरूरी होता है। कोचिंग सेंटर में जाकर कई घंटे किताबों के बीच गुजारने होते हैं। कुछ लोग तो UPSC की परीक्षा निकालने के लिए अपने आप को समाज से दूर कर अकेला तक कर लेते हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
परीक्षा को जितना कठिन समझा जाता है वो उतनी ही कठिन मालूम होती है। अपने ऊपर किसी भी तरह के तनाव को हावी न होनें दे। आइए आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स के बारे में जिसकी मदद से कोंचिंग सेंटर न जाकर घर में बैठकर ही आप UPSC की परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर नहीं, इन टिप्स की मदद से होगी 'UPSC' की तैयारी
2 of 6
सही विषयों की करें पढ़ाई
पढ़ाई का संबंध इस बात से कभी नहीं होता कि आपने कितने घंटे पढ़ाई की जरूरी ये है कि आपकी पढ़ाई कैसी थी। सिर्फ पढ़ाई करनी है इसलिए पढ़ लेना और इसके घंटे गिनकर खुश हो जाने से कोई लाभ नहीं मिलता। अगर आप 16 घंटे तक किताब लेकर बैठे रहते हैं लेकिन न तो आप पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं और न ही आपको ज्यादा कुछ समझ में आ रहा है तो ऐसी पढ़ाई करने से कोई फायदा नहीं है। पढ़ाई करते वक्त सही विषयों का चयन करना बहुत जरूरी है ताकि पढ़ाई की क्वालिटी में सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर नहीं, इन टिप्स की मदद से होगी 'UPSC' की तैयारी
3 of 6
साथ रखें अनुशासन
पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखना भी बहुत जरूरी होता है। अनुशासन के बल पर ही आप अपनी पढ़ाई को एक अच्छी दिशा प्रदान कर सकते हैं। ये नहीं कि किसी दिन 8-10 घंटे पढ़ लिए और किसी दिन 1 घंटे बाद ही मस्ती करने लगे। दोनों का एकसाथ होना जरूरी है।
कोचिंग सेंटर नहीं, इन टिप्स की मदद से होगी 'UPSC' की तैयारी
4 of 6
एकाग्रता जरूरी
लगातार कई घंटे पढ़ते रहने से दिमाग की समझने और ग्रहण करने की क्षमता कम होती चली जाएगी। अपनी एकाग्रता को इतने घंटों तक कायम रखना बहुत मुश्किल होता है और ये आपकी तैयारी के लिहाज से भी बहुत गलत है। पढ़ाई में अपने कंसंट्रेशन को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर नहीं, इन टिप्स की मदद से होगी 'UPSC' की तैयारी
5 of 6
पढ़ाई के बीच में करें थोड़ा आराम
पढ़ाई के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि लगातार पढ़ाई न खिंच रही हो। पढ़ाई के बीच-बीच में आराम करना भी बहुत जरूरी है। ये देखा गया है कि दो घंटे तक लगातार पढ़ना और फिर करीब आधे घंटे का ब्रेक लेना सही होता है। ऐसा करने से पढ़ाई करने की एनर्जी बनी रहती है और एकाग्रता बनाए रखना भी आसान हो जाता है।
कोचिंग सेंटर नहीं, इन टिप्स की मदद से होगी 'UPSC' की तैयारी
6 of 6
एंटरटेनमेंट का रखे ध्यान
पढ़ाई के साथ-साथ आपके एंटरटेनमेंट को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी होता है। ऐसा करने से पढ़ाई की करने में मजा आता है और तैयारी भी अच्छी होती है।