स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, प्रॉबेशनरी ऑफिसर्स (PO) की प्रारंभिक परीक्षा (SBI PO Prelim result 2018) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर नतीजे चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
बता दें कि एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा 4 अगस्त 2018 को होगी और इसके एडमिट कार्ड 20 जुलाई 2018 तक जारी कर दिए जाएंगे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 20 अगस्त 2018 को जारी होगा।मुख्य परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी 1 सितंबर 2018 को अपना इंटरव्यू कॉल लेटर एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
इसके बाद 24 सिंतबर 2018 से 12 अक्टूबर 2018 के बीच इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 1 नवंबर 2018 को जारी किया जाएगा। एसबीआई पीओ में इस बार कुल 2000 पदों के लिए वैकेंसी निकली हैं। इसमें जनरल श्रेणी के लिए 1010 पद, ओबीसी के लिए 540, एससी के लिए 300 और एसटी के लिए 150 पद आरक्षित हैं।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं
वेबसाइट पर आपको Announcement का लिंक दिखेगा
फिर Recruitmnet of probationary officers in SBI लिंक पर क्लिक करें
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा