फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: चौथी कट ऑफ लिस्ट जारी, बीकॉम ऑनर्स-बीकॉम में कई कॉलेजों में दाखिले का मौका

Fri, 06 Jul 2018 09:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Delhi university
दिल्ली विश्वविद्यालय की चौथी कट ऑफ लिस्ट में कई कॉलेजों में भले ही इतिहास, राजनीति शास्त्र व हिंदी ऑनर्स में दाखिले बंद हो गए हों, लेकिन राहत की खबर यह है कि सामान्य श्रेणी के छात्र बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम में दाखिला ले सकते हैं। कुछ कॉलेजों में ईको ऑनर्स में भी दाखिला लिया जा सकता है। कुछ कॉलेजों ने तीसरी कट ऑफ में कुछ कोर्सेज में बंद किए गए दाखिलों को चौथी कट ऑफ लिस्ट में खोल दिया है। इस कट ऑफ के आधार पर 6, 7 एवं 9 जुलाई को दाखिले होंगे।   
विज्ञापन

2 of 4
Delhi university
इस कट ऑफ में सामान्य श्रेणी के लिए जहां दाखिले के अवसर कम हुए हैं, वहीं आरक्षित वर्ग के लिए अभी दाखिले के मौके बने हुए हैं। खासकर कश्मीरी विस्थापित छात्रों के लिए दाखिले की अपार संभावनाएं हैं। कट ऑफ में विभिन्न कोर्सेज में औसतन 0.25 से लेकर 3 फीसदी तक की गिरावट हुई है। साइंस कोर्सेज में सामान्य के लिए कुछ कोर्सेज में ही दाखिले के विकल्प बाकी हैं। वहीं सभी कोर्सेज में आरक्षित श्रेणी के लिए काफी गुंजाइश बाकी है।  चौथी लिस्ट में नामी कॉलेजों में अब भी कुछ कोर्सेज में दाखिले का मौका सामान्य वर्ग के लिए बाकी है। बीकॉम ऑनर्स में रामजस में 96.75, किरोड़ीमल कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 96.75-97, बीकॉम में 96.25-96.5, महाराजा अग्रसेन में बीकॉम ऑनर्स में 92.5, शहीद भगत सिंह कॉलेज में बीकॉम में 94, सत्यवती में बीकॉम ऑनर्स में 92.50-93.75, गार्गी कॉलेज में बीकॉम में 94.25 फीसदी व बीकॉम ऑनर्स में 95.5 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Delhi university
खास बात यह है कि एसआरसीसी कॉलेज में इस कट ऑफ में एससी श्रेणी के छात्रों के लिए बीकॉम ऑनर्स में 90.50, पीडब्लयूडी श्रेणी के लिए 80, कश्मीरी विस्थापितों के लिए 87.375 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। इसी तरह से ईको ऑनर्स में इस कॉलेज में ओबीसी श्रेणी का दाखिला 96, एसटी का 90.75, पीडब्लयूडी का 88 व कश्मीरी विस्थापितों का 92.75 फीसदी पर हो जाएगा।  
विज्ञापन

4 of 4
delhi university
अन्य कोर्सेज की बात की जाए तो सामान्य श्रेणी का रामजस कॉलेज में बीए में 93.75, ईको ऑनर्स में 96.75, अंग्रेजी ऑनर्स में 95.25, इतिहास में 94.75 में दाखिला हो जाएगा। इस कॉलेज में सामान्य के लिए सात साइंस कोर्सेज में भी दाखिले की गुंजाइश बनी हुई है। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बीए में 83, राजनीति शास्त्र में 89.5, हिंदी में 80, अंग्रेजी में 90, बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्ल साइंस में 87.5 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। यहां साइंस कोर्सेज में दाखिले की गुंजाइश नहीं है। वहीं शहीद भगत सिंह कॉलेज में अंग्रेजी में 92, भूगोल में 91.75, बीएससी ऑनर्स मैथ्स में 92.5, फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। जबकि गार्गी कॉलेज में बीए प्रोग्राम में 91, बीए ऑनर्स एप्लॉयड साइकोलॉजी में 96.5, बीए ऑनर्स अंग्रेजी 94, राजनीति शास्त्र में 93.5, बॉटनी में 90.66, बीएससी लाइफ साइंस में 89 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें