फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू क्लीयर करा देंगे ये जबरदस्त टिप्स, जरूर मिलेगी नौकरी

Tue, 16 Aug 2016 01:00 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 6
जाॅब
जॉब के लिए इंटरव्यू पास करना केंडिडेट के लिए बड़ी चुनौती होती है। अक्सर लोग इंटरव्यू देते समय ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं जिससे वो रिजेक्ट हो जाते हैं। अगर आप भी इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं और रिजेक्ट नहीं होना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कुछ खास ट्रिक्स। इन ट्रिक्स को अपनाने से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो इन टिप्स को एक बार जरूर पढ़ लें

2 of 6
जाॅब
खुद पर भरोसा र‌खिए- इंटरव्यू देते समय खुद को वैसा दिखाने की कोशिश न करिए जैसे आप हैं ही नहीं। आपकी बातों में कोई बनावटीपन नहीं होना चाहिए, क्योंकि इंटरव्यू लेने वाला आपका बनावटीपन तुरंत पकड़ लेगा। इससे आपके हाथ से अच्छा-खासा मौका निकल जाएगा।
विज्ञापन

इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो इन टिप्स को एक बार जरूर पढ़ लें

3 of 6
जाॅब
आई कॉन्टैक्ट बनाकर रखें- जो आपका इंटरव्‍यू ले रहा है उसकी आंखों में देखकर जवाब दें। जो लोग जवाब देते समय इधर-उधर देखते हैं उनमें आत्मविश्वास की कमी होती है।

इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो इन टिप्स को एक बार जरूर पढ़ लें

4 of 6
जाॅब
बॉडी लैंग्वेज- इंटरव्यू देते समय आपको अपनी बॉडी लैंग्वेज पर बहुत ध्यान देना चाहिए। इंटरव्यूअर के सामने सीधे बैठें। अपने पैर बिलकुल न हिलाएं। ऐसा करने से सामने वाला समझ जाएगा कि आप घबरा रहे हैं। 
विज्ञापन

इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो इन टिप्स को एक बार जरूर पढ़ लें

5 of 6
जाॅब
अच्छे से तैयार होकर जाएं- इंटरव्यू के लिए तैयार होते समय अपने कपड़ों पर खास ध्यान दें। कोई पार्टी वियर या फैंसी कपड़े पहनकर न जाएं। अगर लड़कियां साड़ी पहनकर जा रही हैं तो बहुत ज्यादा गहनें न पहनें। इंटरव्यू के लिए हमेशा साफ और साधारण कपड़ों का चयन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो इन टिप्स को एक बार जरूर पढ़ लें

6 of 6
जाॅब
अपने CV और कंपनी के बारे में जानकारी रखें- इंटरव्यू में आपका सीवी ही आधा काम कर देता है। इसलिए अपने सीवी में सबकुछ साफ-साफ और सही लिखें। कुछ भी गलत लिखने से नौकरी आपके हाथ से जा सकती है। साथ ही जिस कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं उसके बारे में भी पूरी जानकारी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें