बोर्ड परीक्षा बच्चों के लिए हमेशा से एक सिर दर्द की तरह रहा है। ऐसा नहीं है कि इस परीक्षा से पहले बच्चे किसी और परीक्षा में शामिल नहीं हुए होते हैं लेकिन बोर्ड के नाम से ही दिमाग में एक डर बैठ जाता है। जिस डर की वजह से जानने के बावजूद गलतियां हो जाती हैं। आइए आज आपको हम कुछ टिप्स देते हैं जिन पर अमल करके परीक्षा के दौरान आप सवालों के जवाब बेहद ही आसानी से लिख पाएंगे, बिना किसी टेंशन के।
विज्ञापन
बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं
2 of 7
1. एग्जाम शुरू होने के समय से कम से कम आधे घंटे पहले सेंटर पर पहुंच जाएं
आपको लगेगा कि ये कैसी बेवकूफी की बात है लेकिन आप ट्राई कीजिए इसका फायदा आपको मानसिक रूप से जरूर मिलेगा। दरअसल हमारा दिमाग उस नई जगह के लिए खुद को तैयार करता है जिसके लिए इसे कुछ वक्त की जरूरत होती है। फिर धीरे-धीरे आसपास के माहौल से उन नए चेहरों से वो वाकिफ होता है और खुद को रिलैक्स कर लेता है।
विज्ञापन
बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं
3 of 7
2. एग्जाम हॉल में घुसने से ठीक पहले कुछ नया पढ़ने की कोशिश बिल्कुल न करें
हमारे अंदर ये आदत होती है कि हम एग्जाम हॉल में घुसने से ठीक पहले कुछ नया देख लेना चाहते हैं। ये हमारे दिमाग की खुराफाती आदत है लेकिन इससे हमें खुद को रोक लेना है। इससे होता ये है कि हमारा दिमाग इस नई चीज को तो ले लेता है लेकिन हमारी पूरी तैयारी का हिसाब किताब बिगड़ जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि कुछ भी नया देखने की भी कोशिश ना करें।
बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं
4 of 7
3. दूसरों से बिलकुल भी नहीं पूछें कि कितनी तैयारी हो गई है
हमारी आदत होती है कि हम एग्जाम हॉल के अंदर जैसे ही जाते हैं वैसे ही हम अपने अगल बगल वालों से पूछने लगते हैं कि आपने क्या-क्या पढ़ा, आपने कौन-कौन से टॉपिक तैयार कर लिए। इससे आपको फायदा तो कुछ नहीं होना है लेकिन पता चला सामने वाले ने आपसे किसी ऐसे एक-दो टॉपिक का नाम बोल दिया जो शायद आपकी नजरों से चूक गया हो। ऐसे में आपका कॉन्फिडेंस डाउन होने लगता है और आप बार-बार उसी बारे में सोचने लगते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं
5 of 7
4. थोड़ी देर तक शांति से मनन करें
एग्जाम हॉल में अपनी सीट पर पहुंचने के बाद थोड़ी देर तक आंखें बंद कर बिलकुल ही शांति से बैठें। कुछ भी नहीं सोचें बस जो पहले पढ़ चुके हैं, जिसकी तैयारी की है उनको अपने दिमाग में एक बार याद करने की कोशिश करें कि कौन से पन्ने पर क्या पढ़ा था। इससे आपको कुछ भूलती हुई चीज भी दिमाग में आ जाएगी। साथ ही साथ एक बात का ख्याल रहे कि कुछ भूल रहे हों जो आपने पढ़ा हो तो उसे याद करने की बिलकुल भी कोशिश ना करें। इससे टेंशन ही बढ़ेगी और कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं
6 of 7
5. कॉपी को ध्यानपूर्वक भरें
परीक्षार्थी इस हिस्से को बड़े ही हल्के में ले जाते हैं लेकिन आप कितना भी अच्छा जवाब लिख लें जब तक आप अपनी पूरी कॉपी में अपना नाम-पता या डिटेल नहीं भरेंगे तब तक आपके जवाब की कोई वैल्यू नहीं रह जाती। बेहतर है कॉपी में नाम, रोल नंबर जो भी लिखना होता है, उन सब को भरने के बाद एक बार दुबारा जरूर जांच लें।
बोर्ड एग्जाम लिखते वक्त रखें इन बातों का ख्याल, अच्छी होंगी परीक्षाएं
7 of 7
6. प्रश्न पत्र मिलने के बाद जवाब लिखने की जल्दी में बिलकुल भी ना रहें
प्रश्न पात्र मिलते ही हम सभी जवाब के साथ शुरू हो जाते हैं जबकि सही तरीका ये है कि पहले सभी सवालों पर एक बार अच्छे से नजर डाल लें। इससे आपका दिमाग सवालों के जवाब लिखने के लिए खुद को तैयार कर लेता है। अचानक से कोई सवाल सामने आने पर कभी-कभी आप चौंक जाते हैं और सवाल के जवाब में उलझ सकते हैं।
इतनी बातों से आपके रिजल्ट पर बहुत तो नहीं लेकिन थोड़ा असर तो पड़ेगा ही पड़ेगा।