सोमवार को एचआरडी मिनिस्ट्री ने देशभर के 3300 शिक्षण संस्थानों की रैंकिग जारी की। इसे जारी करने वाली संस्था 'नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क' की वेबसाइट पर जारी लिस्ट के मुताबिक ओवर ऑल रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंंगलुरू पहले नंबर पर रहा जबकि इंजीनियरिंग कैटेगरी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास पहले नंबर पर रहा।
मैनेजमेंट संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद पहले नंबर पर रहा और यूनिवर्सिटी रैंकिंग में फिर से आईआईएससी ही टॉप पर रहा जबकी लिस्ट में जेएनयू दूसरे स्थान पर है। कॉलेजों की रैंकिंग की लिस्ट में मिरांडा हाउस पहले नंबर पर है।
मिरांडा हाउस से पढ़ाई कर कई नामी हस्तियों ने देश के विभिन्न जगहों में सफलता हासिल की है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ लोगों के बारे मेंः
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : source
शीला दीक्षित
दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री (1998-2013) रह चुकी शीला दीक्षित मिरांडा हाउस की छात्रा रह चुकी हैं। बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए बहुत काम किया है।
विज्ञापन
3 of 6
मिनिषा लांबा
मिनिषा लांबा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। फिल्म 'यहां' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद मिनिषा ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले मिनिषा मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। मिनिषा ने भी मिरांडा हाउस से ही पढ़ाई की थी।
4 of 6
नंदिता दास
बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा और निर्देशक नंदिता दास भी मिरांडा हाउस की ही प्रोडक्ट हैं। नंदिता ने 'अर्थ', 'बवंडर', 'रॉकफोर्ड', 'अक्स', सहित 'द रेंस' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा 'फिराक' जैसी फिल्म का निर्देशन और अब नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ 'मंटो' की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
5 of 6
शोभना नारायण
शोभना नारायण देश ही नहीं दुनियाभर की सबसे मशहूर कत्थक डांसर के रूप में जानी जाती हैं। राष्ट्रपती ने उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा है। वो भी मिरांडा हाउस की छात्रा थीं।