सोमवार को एचआरडी मिनिस्ट्री ने देशभर के 3300 शिक्षण संस्थानों की रैंकिग जारी किया। रैंकिंग लिस्ट में इंजीनियरिंग सहित, मैनेजमेंट और अन्य दुसरी कैटेगरी में रैंकिंग जारी की गई।
रैंकिंग जारी करने वाली संस्था 'नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क' की वेबसाइट पर जारी लिस्ट के मुताबिक ओवर ऑल रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू पहले नंबर पर रहा जबकी इंजीनियरिंग केटेगरी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास पहले नंबर पर रहा। यूनिवर्सिटी रैंकिंग में फिर से आईआईएससी ही टॉप पर रहा जबकी लिस्ट में जेएनयू दूसरे स्थान पर है। कॉलेजों की रैंकिंग की लिस्ट में दिल्ली यूनिवर्सिटी का मिरांडा हाउस पहले नंबर पर है।
मैनेजमेंट संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद टॉप पर रहा। जिस पर किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इस संस्थान की अल्यूमिनी लिस्ट अपने आप में इस का एक पुख्ता सबूत है।
विज्ञापन
2 of 6
हर्षा
- फोटो : source
हर्षा भोगले
हर्षा एक क्रिकेट कमेंटेटर और जर्नलिस्ट हैं। इसके अलावा वो एक टीवी प्रेजेंटर भी हैं।
विज्ञापन
3 of 6
रघुराम
- फोटो : source
रघुराम राजन:
रघुराम एक जाने-माने इकोनॉमिस्ट हैं। साल 2013-16 तक वो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर थे। आईआईटी दिल्ली से पास आउट होने के बाद उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद से भी पढ़ाई की थी।
4 of 6
चेतन भगत
आज की तारीख में चेतन भगत एक जाने-माने लेखक, कॉलमनिस्ट, स्कृप्टराईटर, टीवी पर्सनालिटी और इसके अलावा वो एक मोटीवेशनल स्पीकर भी हैं। चेतन की लिखी कई किताबों पर फिल्में भी बनाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
संजीव
- फोटो : source
संजीव बिखचंदानी:
दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद संजीव ने आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है। संजीव आज देशभर के छात्रों के लिए नौकरी का इंतजाम करते हैं। संजीव एक बिजनेसमेन और इंफोएज (इंडिया) के मालिक हैं। जिसके तहत नौकरी।कॉम, नौकरीगल्फ।कॉम, जीवनसाथी।कॉम, 99एकर्स।कॉम सहित शिक्षा।कॉम जैसी वेबसाइटें चलाती है।
अरविंद सुब्रमनियन:
देश के वर्तमान और 16वें मुख्य आर्थिक सलाहकार भी आईआईएम अहमदाबाद की ही उपज हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी और ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। इससे पहले वो इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड में भी असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं।