इसकी कई वजहें हैं
जॉब सिक्योरिटी पहली वजह है। सरकारी सुविधाएं दूसरी वजह हैं। और एक बड़ी वजह ये भी है कि सरकारी नौकरी करने वाले को खूब दहेज मिलता है। यानी शादी के बाजार में सरकारी नौकरी करने वाले की ऊंची कीमत लगती है। 2017 में आई बॉलीवुड फिल्म न्यूटन में इस बात को बखूबी दिखाया गया है। इसमें अभिनेता राजकुमार राव सरकारी नौकरी करते हैं, जिससे उन्हें शादी करने में सहूलियत होती है। फिल्म में राजकुमार राव के पिता कहते हैं, 'लड़की का बाप ठेकेदार है और तुम एक सरकारी नौकर। तुम्हारी जिंदगी संवर जाएगी'। फिर उनकी मां कहती है कि, 'लड़की वालों ने दहेज में दस लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल देने को भी कहा है'।
न्यूटन फिल्म ऑस्कर में भारत की आधिकारिक फिल्म थी। भारत में रेलवे की नौकरी को बहुत अहमियत दी जाती है। अगर आप अमरीका में रहते हैं, तो लंबे सफर के लिए सड़क के रास्ते जाने का ख्याल आएगा। लेकिन भारत में लंबे सफर ज्यादातर रेलगाड़ी से तय करते हैं। 2017 में छपे एक लेख के मुताबिक, भारत में रेल के एसी कोच में जितने मुसाफिर चलते हैं, उतने देश की सारी एयरलाइन के कुल मुसाफिर नहीं हैं। उत्तर भारत के गोरखुर, झांसी और मध्य प्रदेश के इटारसी जैसे शहरों की तरक्की की बुनियाद रेलवे रही है।