इंटरव्यू के दौरान अक्सर लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से काबिल होते हुए भी उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ता है।ऐसे में अगर आप ये टिप्स पढ़ लेंगे तो जॉब इंटरव्यू क्रैक करने में मदद मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
interview
बेहतर होमवर्क करके जाएं। सॉफ्टवेयर टेस्टिंग हेल्प के मुताबिक आपको पहले से कंपनी और नौकरी की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 8
interview
इंटरव्यू के सवालों का जवाब देने के लिए आपको STAR (Situation, Task, Action and Result) का सहारा लेना चाहिए। इस मेथड को अपनाने से आपको बेहतर जवाब देने में मदद मिलेगी।
4 of 8
आपको अपनी क्षमताओं का पता होना चाहिए। मुश्किल घड़ियों में आप कंपनी के लिए क्या बेहतर कर सकते हैं, सोचकर जाएं। खुद को बढ़िया से जान लें। इंटरव्यू देने के वक्त खुद को उलझा हुआ ना पेश होने दें। हर चीज का जवाब साफ-साफ दें।
विज्ञापन
5 of 8
रिज्यूमे देखकर उम्मीदवार के बारे में जानकारी भले ही अभी भी हासिल की जा रही हो लेकिन जमाना अब सोशल मीडिया का है। आप से इंटरव्यू पैनल का कोई भी व्यक्ति नाम पूछेगा और उसे फेसबुक, ट्विटर या अन्य प्लेटफॉर्म पर सर्च करके सारी जानकारियां लेगा।सोशल मीडिया पर अपनी छवि ऐसी न बनाएं जिसके कारण आपको नौकरी मिलने में ही परेशानी आने लगे।
विज्ञापन
6 of 8
सोशल नेटवर्किंग साइट्स से कनेक्ट रहिए। यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों से कनेक्ट रहेंगे और ज्यादा जान सकेंगे।आपको क्लियर होना जरूरी है कि आप चाहते क्या हैं? खुद को कंफ्यूज दिखाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
7 of 8
Job
प्रेजेंटबेल दिखें। कुछ भी पहनकर इंटरव्यू देने ना पहुंच जाएं। जॉब की अनिवार्यता समझें और उसी तरह से तैयार होकर जाएं।अगर आप अपनी क्षमताओं को उदाहरणों के साथ बता पाएं, तो ये काफी बेहतर होगा।अगर इंटरव्यू के ठीक पहले बेचैनी हो रही हो, तो लंबी सांस भरें और डर को जाने दें।
अगर आपको इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछने का मौका मिलता है तो आपको स्मार्ट सवाल पूछना चाहिए। हालांकि सैलरी और छुट्टी के बारे में पूछना स्मार्ट सवाल नहीं माना जाता है। आप उनसे यह पूछते सकते हैं कि आपको इस कंपनी की सबसे अच्छी बात क्या लगती है? मुझे इस कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए?