फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती परीक्षा में होगी देरी, एक लाख पद पर रिकॉर्ड दो लाख 37 हजार आवेदन पहुंचे

Fri, 18 May 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
रेलवे में एक लाख भर्ती के लिए रिकॉर्ड दो लाख 37 हजार आवेदन आएं हैं। इस कारण परीक्षा में देरी हो सकती है। इन आवेदनों को देखकर पता चलता है कि एक पद के लिए 237 दावेदार हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
आवेदनों की छटाई करने में रेल प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। इसके बाद सभी राज्यों में एक साथ परीक्षा केंद्रों की बुकिंग भी दूसरी चुनौती है। इन दोनों कामों के बाद के बाद ही रेलवे अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र वितरण कर परीक्षा कराने की स्थिति में होगी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इतना ज्यादा आवेदन आने के कारण परीक्षा कराने में देरी हो रही है। फरवरी में अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीद थी कि मई में प्रवेश पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी लेकिन इतने आवेदन के बाद इसमें देरी हो रही है। 

4 of 5
Exam Shimla
सभी आवेदनों को छाटने में रेलकर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए आयु शैक्षिक योग्यता व फीस में संशोधन किए, जिस कारण भी अधिकारियों को मेहतन करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Exam Hall
अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र कब तक वितरण किए जाएंगे और परीक्षा कब तक आयोजित की जाएगी। इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जबकि फरवरी-मार्च में रेलवे दावा कर रहा था कि दिसंबर 2018 तक प्रवेश पत्र जारी करने, परीक्षा कराने, फिजिकल-मेडिकल टेस्ट आदि पूरा कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि परीक्षा समय पर आयोजित नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें