फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार जामिया देगा बीएससी एयरोनॉटिक्स की डिग्री, पवन हंस देगा एयरक्राफ्ट की ट्रेनिंग

Tue, 26 Jun 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
 देश में पहली बार जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों को बीएससी एयरोनॉटिक्स की डिग्री की पढ़ाई का मौका मिल रहा है। विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों की बीएससी एयरोनॉटिक्स की पढ़ाई होगी, तो वहीं पवन हंस कंपनी एयरक्राफ्ट की ट्रेनिंग देगी। खास बात यह है कि इस डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करने वाले छात्र डीजीसीए (डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन) की परीक्षा में भी भाग ले सकेंगे।  
 
विज्ञापन

2 of 4
hansa 3 aircraft
कुलपति प्रो. तलत अहमद के मुताबिक, विश्वविद्यालय की वेबसाइट से छात्रों को बीएससी एयरोनॉटिक्स डिग्री प्रोग्राम का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। छात्र 14 जुलाई तक 700 रुपये ऑनलाइन दाखिला फीस के साथ आवेदन पत्र भेज सकते हैं। हालांकि दाखिला सीट 29 जुलाई को आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर मिलेगी। आवेदन पत्र भरने के लिए 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथ्स के साथ 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। विश्वविद्यालय डिग्री तो पवन हंस एयरक्राफ्ट कंपनी ट्रेनिंग के आधार पर एयरोनॉटिक्स का सर्टिफिकेट भी मुहैया करवाएगी।
 
 
विज्ञापन

3 of 4
jamia milia islamia
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, यह सेल्फ फाइनेंस कोर्स है, जिसका सारा खर्चा विश्वविद्यालय उठाएगा। इस कोर्स के लिए यूजीसी की ओर से किसी प्रकार की ग्रांट नहीं मिलेगी। एक साल (दो सेमेस्टर) की फीस 1.30 लाख रुपये होगी, जिसमें दाखिला फीस से लेकर अन्य सभी खर्चे शामिल हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
Pawan hans
- एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियर की नौकरी का मौका  
जामिया प्रबंधन के मुताबिक, बीएससी एयरोनॉटिक्स डिग्री के बाद छात्र एयरक्राफ्ट मेंटेनेेंस इंजीनियर के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। क्योंकि छात्रों को पढ़ाई के दौरान मेकेनिकल और एवियोनिक्स विषय के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाता है। इस डिग्री के आधार पर छात्र डीजीसीए परीक्षा भी दे सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें