फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिला: खेल कोटे से दाखिले के लिए खूब बहाया पसीना, हुए ट्रायल

Sat, 23 Jun 2018 11:13 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे के दाखिले को लेकर खेलों के ट्रायल में विद्यार्थियों ने खूब पसीना बहाया। शुक्रवार को तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, ड्राइविंग, स्वीमिंग, कबड्डी, खोखो के ट्रायल हुए। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, तीरंदाजी के ट्रायल के दौरान गर्मी की वजह से कई छात्राओं को उल्टी हो गई। दरअसल, ये ट्रायल खुले में हो रहे थे। लिहाजा, भीषण गर्मी छात्राएं झेल नहीं पाईं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ट्रायल स्थान पर उम्मीद के मुताबिक कम ही छात्र पहुंचे। कॉलेजों में इस दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। कई ऐसे छात्र भी रहे जो ट्रायल में हिस्सा लेने नहीं पहुंच पाए

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जिसका सबसे बड़ा कारण शुक्रवार को बीएमएस, बीएएफआई, बीए (बीई) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जैट रहा। कुछ छात्रों को इस परीक्षा में बैठना था। एक ही तारीख पर दोनों होने से छात्र परीक्षा नहीं दे पाए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खासकर जिनका सेंटर दिल्ली से बाहर था वो नहीं पहुंच पाए। वहीं, दिल्ली के छात्रों के लिए यह व्यवस्था थी कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक आवेदन देकर ट्रायल स्थल पर ही ऐसा कर सकते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
डीयू में इस बार खेल कोटे से दाखिले के लिए 12,423 छात्रों ने आवेदन किया है। 23 जून को टेबल टेनिस और कोर्फबॉल के लिए ट्रायल होंगे। उल्लेखनीय है कि ट्रायल का दौर 29 जून तक चलेगा। जिसके तहत 39 खेलों के लिए अलग-अलग स्थानों पर ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें