25 तक कर पाएंगे आवेदन
जोशा के तहत मान्य संस्थानों में दाखिले के लिए 25 तक आवेदन कर सकेंगे। काउंसलिंग का पहला राउंड 27 जून, दूसरा तीन जुलाई, तीसरा छह जुलाई, चौथा नौ जुलाई, पांचवां 12 जुलाई, छठा पंद्रह जुलाई और आखिरी व सातवां राउंड 18 जुलाई को आयोजित होगा। आईआईटी में दाखिला जेईई एडवांस्ड की मेरिट तो अन्य संस्थानों में जेईई मेन स्कोर के आधार पर होगा।
बता दें कि जेईई के संयुक्त एडमिशन बोर्ड (जैब) ने बृहस्पतिवार को अपनी लगातार दूसरे दिन इमरजेंसी बैठक आयोजित कर एग्रिगेट कटऑफ को 10 फीसदी घटाने का निर्णय लिया था। इसके बाद जारी एक्सटेंडड मेरिट लिस्ट के बाद अब कुल 11279 सीटों पर 31988 क्वालिफाई छात्र प्रवेश प्रक्रिया में उतरेंगे, जबकि लड़कियों के लिए इन सीटों के अलावा भी 800 अतिरिक्त सीटें सभी आईआईटी में गर्ल्स सुपर न्यूमेरी कोटे के तहत उपलब्ध रहेंगी।