बारहवीं बोर्ड के एग्जाम होने में बस कुछ ही महीने बचें हैं। ऐसे में जरूरी है कि बोर्ड की तैयारी को सुनियोजित तरीके से किया जाए और सभी विषयों को अच्छे से पढ़ा जाए। बारहवीं के बोर्ड दसवीं से अलग होते हैं, इसलिए इसकी तैयारी भी अलग ढंग से होनी चाहिए। हालांकि बारहवीं के बोर्ड दे रहे छात्र दूसरी बार बोर्ड दे रहे हैं जिनका उन्हें फायदा मिलेगा। बोर्ड में बैठ रहे छात्र कैसे करें आखिरी के तीन महीने में तैयारी, जानिए
विज्ञापन
2 of 7
सिलेबस को कुछ हिस्सों में बांट लें। इसके बाद हर विषय को अच्छे से पढ़ें। ध्यान रखें कि अपने सिलेबस को सबसे पहले पढ़ें उसके बाद कोई अन्य किताब पढ़ें। अगर सिलेबस को आप अच्छी तरह पढ़ेंगे तो आपको अच्छे मार्क्स लाने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
कमजोर विषयों पर खास ध्यान दें। पूरे साल किन विषयों में आपको कम नंबर मिले हैं या कौन से वीक प्वाइंट्स हैं, उनपर बोर्ड से पहले ध्यान दें। उन्हें अपनी कमजोरी ना बनने दें। अपनी प्री-बोर्ड्स की उत्तर पुस्तिका को देखें और जानें की गलती कहां हुई है। अभी भी वक्त है, आपके पास मौका है इन्हें पढ़ने का।
4 of 7
कोई भी उलझन हो, उसे लिखें और हल करें। लिख कर पढ़ने से जल्दी याद होता है। केमिस्ट्री, गणित, अकाउंट्स के सवालों को लिखें और हल करें। बॉयोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, हिंदी और अंग्रेजी के सवालों को लिख कर याद करें। आप देखेंगे कि इससे आपको जल्दी समझ आएगा।
विज्ञापन
5 of 7
पिछले कुछ सालों के पेपर हल करें। साथ ही कुछ सैंपल पेपर हल करने में भी कोई बुराई नहीं है। पिछले सालों के पेपर हल करने से आपको पेपर का पैटर्न जानने में मदद मिलेगा। इससे पेपर कितना कठिन होगा, यह भी पता चलेगा। पेपर हल करने के बाद देखें कि आपने कितने सवाल हल किए हैं और उनके नंबरों का जोड़ कितना है।
विज्ञापन
6 of 7
बोर्ड में आखिरी तीन महीनें बचे हैं इसलिए सोशल मीडिया को बाय बोल दीजिए। आपका समय अभी बहुत कीमती है, इसे गवाएं नहीं। छात्र आजकल सोशल मीडिया पर बहुत समय बिता रहे हैं जिससे उन्हें पढ़ाई के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा है।
और अंत में, घबराएं नहीं। जितना पढ़ा है उसे अच्छे से रिवाइज कर लें। घबराने से पढा़-लिखा भी भूल जाएंगे। खुद को शांत रखने के लिए योगा और ध्यान का सहारा लें। मदद मिलेगी।