फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से दाखिले की दौड़ शुरू, जानें कट ऑफ जारी होने की तिथियां

Tue, 19 Jun 2018 08:38 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 60 हजार सीटों के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। पहली कट ऑफ जारी होने के साथ ही मंगलवार यानि आज से दाखिले शुरू हो जाएंगे। पहली कट ऑफ के दाखिले के लिए छात्रों को तीन दिन मिलेंगे। छात्र फीस दाखिला पोर्टल http://admission.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन ही जमा करा सकते हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
du - फोटो : अमर उजाला
पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला लेने के लिए छात्रों को तीन दिन मिलेंगे। इस तरह से छात्र 19 जून, 20 जून व 21 जून को दाखिला ले सकेंगे। डीयू प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि पहली कट ऑफ के आधार पर छात्रों को जहां दाखिला मिलें, वहां ले लें। दाखिला लेने में छात्रों को कॉलेज की बजाए कोर्स को प्राथमिकता देनी होगी। पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला नहीं होने पर छात्रों को निराश होने की बजाए दूसरी सूची की प्रतीक्षा करनी होगी।    
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website
बीते साल की तरह ही इस बार भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। कट ऑफ जारी होने के बाद यदि वह किसी भी कोर्स में दाखिला पाने के योग्य हैं तो उन्हें दाखिला पोर्टल पर जाकर कॉलेज व कोर्स का चयन कर दाखिला फॉर्म जनरेट (तैयार) कर कॉलेज पहुंचना होगा। साथ ही उन्हें अपने दस्तावेज लेकर जाना होगा। कॉलेज कट ऑफ देखने व दस्तावेज जांचने के बाद ऑनलाइन ही छात्र का दाखिला मंजूर करेगा। उसके बाद छात्रों को फीस स्लिप जारी की जाएगी और उन्हें तीन दिनों में ही ऑनलाइन ही फीस का भुगतान करना होगा। दाखिले के लिए मिले तीन दिनों के बाद चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक भी छात्र फीस जमा करा सकते हैं। दाखिला रद कराने पर कॉलेज की ओर से जल्द ही दस्तावेज छात्रों को वापस कर दिए जाएंगे।  

4 of 5
delhi university
कट ऑफ जारी होने की तिथियां 
पहली लिस्ट    19 जून  
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी    19 से 21 जून  
दूसरी लिस्ट    25 जून   
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी    25 से 27 जून 
तीसरी लिस्ट    30 जून 
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी    30 से 03 जुलाई  
चौथी लिस्ट    06 जुलाई  
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी    06 से 09 जुलाई 
पांचवीं लिस्ट    12 जुलाई 
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी    12 से 14 जुलाई 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली विश्वविद्यालय
दस्तावेज की जांच व दाखिला मंजूरी का समय 
सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक
शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक 
नोट: दाखिले के लिए मिले दिनों में रविवार पड़ने पर उस दिन दाखिले नहीं होंगे। कॉलेजों में सीटें खाली रहने पर अन्य कट ऑफ निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें